#UNIONBUDGET2016 किसानों की आय 5 साल में दोगुनी करना असंभव : डॉ. मनमोहन सिंह
#UNIONBUDGET2016 किसानों की आय 5 साल में दोगुनी करना असंभव : डॉ. मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। प्रतिष्ठित पूंजीवादी अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण #UNIONBUDGET2016 की आलोचना करते हुए कहा है कि पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करना संभव नहीं है, जिसकी घोषणा सरकार ने की है।
श्री सिंह ने कहा कि आम बजट 2016-17 में कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा,
"कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, सिवाय एक के जिसका जिक्र रविवार को प्रधानमंत्री ने खुद किया था, कि सरकार अगले पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करना चाहती है।"
सिंह ने एक निजी समाचार चैनल से कहा,
"मेरे खयाल से यह असंभव लक्ष्य है। सरकार नहीं बता सकती है कि यह कैसे हासिल होगा, क्योंकि इसका मतलब यह है कि अगले पांच साल में से प्रत्येक साल कृषि क्षेत्र की विकास दर 14 फीसदी रखनी होगी।"
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संसद में आम बजट 2016-17 #UNIONBUDGET2016 पेश किया।
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh's reaction to #Budget2016pic.twitter.com/fhCP3ZdlOo
— INC India (@INCIndia) February 29, 2016


