अंततः अरविन्द केजरीवाल ईश्वर की शरण में पहुंच ही गए
अंततः अरविन्द केजरीवाल ईश्वर की शरण में पहुंच ही गए
नई दिल्ली (हस्तक्षेप)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम क्षणों में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ईश्वर की शरण में पहुंच ही गए।
भाजपा के पैतरों से भाजपा को मात देने में जुटे केजरीवाल ने गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ की तर्ज पर गीता का श्लोक कोट किया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है- निस्वार्थ भाव से काम करें, फल ईश्वर पर छोड़ दें। ईश्वर भला करेंगे!
केजरीवाल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है-
“कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन:
- मेरी सभी कार्यकर्ताओं से अपील है - निस्वार्थ भाव से काम करें, फल ईश्वर पर छोड़ दें। ईश्वर भला करेंगे!”
(दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 अपडेट)
Next Story


