अखिलेश ने मोदी को लिखी चिट्ठी, बजट चुनाव बाद पेश करें
अखिलेश ने मोदी को लिखी चिट्ठी, बजट चुनाव बाद पेश करें
नई दिल्ली, 27 जनवरी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि आम बजट विधानसभा चुनाव बाद पेश किया जाए।
मोदी को लिखे पत्र में अखिलेश ने कहा है -
“भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपने पत्र दिनांक 23 जनवरी, 2017 के माध्यम से भारत सरकार को निर्देशित किया गया है कि भारत सरकार के आगामी बजट में चुनाव आचार संहिता से प्रभावित 5 राज्यों के हित में कोई भी विशेष योजना घोषित नहीं की जाये। ऐसे में यह प्रबल संभावना बन गयी है कि उत्तर प्रदेश राज्य, जिसमें कि देश की सबसे बड़ी जनसंख्या निवास करती है, को भारत सरकार के आगामी सामान्य/रेल बजट में कोई विशेष लाभ/ योजना प्राप्त नहीं हो सकेगी, जिसका सीधा प्रतिकूल प्रभाव उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों एवं यहां के 20 करोड़ निवासियों के हितों पर पड़ेगा।“
अखिलेश ने लिखा है -
मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि फरवरी-मार्च 2012 में भी राज्यों के आम चुनावों को देखते हुए तत्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा चुनावों की निष्पक्षता बनाये रखने हेतु स्वयंमेव निर्वाचन के बाद सामान्य/रेल बजट को संसद में पेश करने का निर्णय लिया गया था।
पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है -
उत्तर प्रदेश की जनता का नुमाइन्दा होने के नाते मेरा आपसे अनुरोध है कि भारत सरकार के आगामी सामान्य/रेल बजट को निर्वाचन के बाद संसद् में पेश करने पर विचार करने का कष्ट करें ताकि उत्तर प्रदेश के विकास एवं जनता के हित में योजनाओं की घोषणा की जा सके।
Union Budget must be presented after elections: CM Akhilesh Yadav in a letter to PM Narendra Modi
Union Budget must be presented after elections: CM Akhilesh Yadav in a letter to PM Narendra Modi pic.twitter.com/HnhXUiydBU
— ANI UP (@ANINewsUP) January 27, 2017


