अखिलेश यादव का छलका दर्द, मुझे सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं मगर सरकार एक्शन नहीं ले रही
अखिलेश यादव का छलका दर्द, मुझे सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं मगर सरकार एक्शन नहीं ले रही
अखिलेश यादव का छलका दर्द, मुझे सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं मगर सरकार एक्शन नहीं ले रही
लखनऊ, 14 जुलाई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार गालियां दी जा रही हैं, मगर सरकार एक्शन नहीं ले रही है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं, मैंने शिकायत दर्ज कराई है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, बीजेपी नेताओं के साथ ऐसी घटना पर तुरंत कार्रवाई हुई है और दोषी को जेल भेजा गया है।
बता दें यह आरोप लगता रहा है कि सोशल मीडिया पर गालियां बकने वालों और हत्या पर खुशी मनाने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भाजपा नेता फॉलो करते हैं।
I am getting severely abused on social media,I have filed complaint also but no action is taken. But in similar cases with BJP leaders instant action is taken and the culprit thrown in jail: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/WFbTajghM3
— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2018