नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण के पूर्व कार्यपालक निदेशक और भोजपुरी समाज दिल्‍ली के अध्‍यक्ष अजीत दुबे को दिल्‍ली सरकार की मैथिली-भोजपुरी अकादमी का उपाध्‍यक्ष नामित किया गया है।
एक निजी विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने इस नियुक्ति की अधिसूचना की स्‍वीकृति दी है ।

विश्‍व भोजपुरी सम्‍मेलन के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष श्री दुबे अकादमी के संस्‍थापक सदस्‍य रहे हैं और भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्‍यता के अभियान में कई सालों से निरंतर प्रयासरत हैं ।