अण्णा हज़ारे जी के नाम कुछ मज़दूर कार्यकर्ताओं की खुली चिट्ठी
अण्णा हज़ारे जी के नाम कुछ मज़दूर कार्यकर्ताओं की खुली चिट्ठी
मिले,
श्री अण्णा हजारे
ग्रांम एवं पोस्टी रालेगांव सिद्धी
तालुका पारने, जिल्हा अहमदनगर
महाराष्ट्र
आदरनीय अण्णा हजारे जी,
हम आपके सामाजिक सरोकारों और जनजीवन से जुड़ी चिंताओं की इज़्जत करते हैं। आपकी भ्रष्टाचार-विरोधी मुहिम से सारा देश परिचित है। राजनेताओं नौकरशाहों- जैसे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए जन लोकपाल कानून बनाने की आपकी मांग सरकार मान चुकी है और अब सरकार और 'सिविल सोसाइटी' के प्रतिनिधियों की साझा ड्राफ्टिंग कमेटी विधेयक का मसौदा तैयार करने में जुट गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को आप देश स्तरीय फैलाने और आगे बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। चुने हुए जन प्रतिनिधियों को वापस बुलाने के प्रावधान की भी आपकी मांग की है। पढ़े-लिखे लोगों की अच्छी-खासी आबादी आपकी मुहिम को 'एक नई क्रांति' का आगाज़ तक बता रही है। कुछ नेताओं और बुद्धिजीवियों शंकाएँ और विवाद भी उमा रह हैं। पर हम लोगों के मन में कुछ और सवाल उमड़-घुमड़ रहे हैं। इन सवालों की जमीन आम मेहंतकशों की ज़िंदगी की समस्याएँ हैं। आप लोकतांत्रिक परंपरा और राजनीति के पक्षधर व्यक्ती हैं। हमारा भरोसा है कि हमारे सवालों को यूं ही दरकिनार नहीं करेंगे और स्वस्त और खुले ढंग से इन पर एक देशव्यापी बहस सम्भव हो सकेगी।


