लागू हो शिक्षा अधिकार कानून

अनपरा। तापीय परियोजना कालोनी, अनपरा, सोनभद्र में स्थित राजकीय इण्टर कालेज में अध्यापकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित करने और पूरे अनपरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित निजी विद्यालयों में शिक्षा अधिकार कानून के प्रावधानों के अनुसार गरीबों व ठेका मजदूरों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा की गारंटी करने के लिए आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) के ओबरा विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह खरवार ने जिलाधिकारी को आज पत्र दिया।

पत्र द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में अनपरा तापीय परियोजना कालोनी, अनपरा, सोनभद्र में स्थित राजकीय इण्टर कालेज में अध्यापक न होंने की दुखद स्थिति को लाया गया। उन्हें अवगत कराया गया कि ना चाहते है। इस पूरे औद्योगिक क्षेत्र में यह एकमात्र राजकीय इण्टर कालेज है जिस पर गरीब ठेका मजदूरों और सूदूर भाठ क्षेत्र के आदिवासियों और दलितों के बच्चे सस्ती शिक्षा होंने के कारण निर्भर है। आज स्थिति यह है कि इस विद्यालय में मात्र सात अध्यापक है जिसमें से गणित, भैतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत तमाम विषयों के अध्यापक ही नहीं है। परिणामतः इस क्षेत्र के आदिवासी, दलित और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा ही नहीं मिल पा रही है। दूसरी तरफ इस पूरे क्षेत्र को शिक्षा माफियाओं द्वारा अपने चगुंल में ले लिया गया है। निजी क्षेत्र में संचालित इन विद्यालयों में शिक्षा अधिकार कानून के तहत निर्धारित क्षमता में गरीबों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा नहीं दी जा रही है। ऐसी स्थिति में उनसे प्रभावी हस्तक्षेप करने का निवेदन किया गया। पत्र एडीएम मनीलाल यादव को सौंपा गया।