अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे स्वामी अग्निवेश

नई दिल्ली, 04 अगस्त। आर्य समाजी सन्त और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश अपने ऊपर हुए हमले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

बता दें झारखंड के पाकुड़ में पिछले महीने स्वामी अग्निवेश पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में भाजपा समर्थकों का नाम आया था।

स्वामी अग्निवेश ने कहा कि घटना हुए 15 दिन हो गये, मगर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक कोई जांच भी नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि इस मामले को दबा दिया गया है। मेरे पास अब कोई विकल्प नहीं है। मगर मैं अब सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और एसआईटी जांच का अनुरोध करूंगा।