"जो घर पर रहता है"
- बेर्टोल्ट ब्रेष्ट
जो घर पर रहता है, जब लड़ाई शुरू होती है,
और अपने मकसद के लिए दूसरों को लड़ने देता है
उसे सचेत रहने की ज़रूरत है : क्योंकि
जिसने भाग नहीं लिया है लड़ाई में
वह होगा विनाश का भागीदार
लड़ाई से दूर रहने की इच्छा से
नहीं टाला जा सकता लड़ाई को, क्योंकि
अपने मकसद के लिए नहीं लड़ने का अर्थ है
दुश्मन के मकसद के लिए लड़ना II
-0-0-0-0-0-

"जो सत्य को नहीं जानता वह सिर्फ बेवकूफ है, लेकिन जो जानते हुए भी इसे झूठ बताता है, वह अपराधी है". -बेर्टोल्ट ब्रेष्ट