अब जवानों की शिकायतें सुनने के लिए लगेंगे बक्से
अब जवानों की शिकायतें सुनने के लिए लगेंगे बक्से
अब जवानों की शिकायतें सुनने के लिए लगेंगे बक्से
नई दिल्ली, 13जनवरी। देश की सुरक्षा में लगे जवान लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपना दुख बयां कर रहे हैं।
इस बीच सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है।
बिपिन रावत ने जवानों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर शिकायत जारी करने की जगह अपनी परेशानी सीधे उन तक पहुंचाएं।
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने इस बाबत कमांड हेडक्वॉर्टर पर शिकायत के बक्से रखने का निर्देश दिया है।
रावत ने जवानों से कहा कि अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत को शिकायत पेटी में ही डालें और सेना के नेतृत्व पर भरोसा रखें।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सेना की जवानों ने वीडियो जारी कर अधिकारियों और सुविधाओं को लेकर शिकायत की है।
इनमें सबसे पहले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर ने खराब खाना मिलने, सीआरपीएफ के जवान जीत सिंह ने सुविधाएं न मिलने, एसएसबी के एक जवान ने अधिकारियों पर तेल और राशन बेचने और सेना के जवान यज्ञ प्रताप सिंह ने अफसरों की तरफ से निजी कार्य कराने जैसे आरोप लगाए हैं।
Army Chief General Bipin Rawat Says 'Soldiers Must Use Grievance Boxes'


