अमलेन्दु उपाध्याय

जब अखिलेश - मुलायम का संघर्ष चल रहा है,तब मीडिया का एक वर्ग गायत्री प्रसाद प्रजापति को भ्रष्टाचार का प्रतीक बता रहा था। बताया जा रहा था अखिलेश की सपा तो लैपटॉप मैट्रोवाली है और मुलायम की सपा का चेहरा गायत्री प्रसाद प्रजापति हैं।

कुछ डमडम डिगा टाइम्स टाइप अखबार तो पूरे पेज का हेडिंग ही गायत्री प्रसाद प्रजापति को बना रहे थे।

मजे की बात है कि अब वहीं गायत्री प्रसाद प्रजापति अखिलेश की सपा का भी चेहरा हो गए हैं, लेकिन अब कोई पतरकार बंधु गायत्री प्रसाद प्रजापति को भ्रष्ट नहीं कह रहा।

चर्चा तो ये भी है कि गायत्री प्रसाद प्रजापति की पूँजी ने UP में एक TV चैनल की भी प्रसूति की है।

अब प्रजापति जी प्रजापालक हो गए।