मुंबई, 25 जनवरी। अभिनेत्री स्वरा भास्कर Actress Swara Bhaskar ने अपने भाई ईशान के साथ प्रोडक्शन हाउस Production house 'कहानीवाले' Kahani Wale शुरू किया है। उनका लक्ष्य मनोरंजक और तथ्यपरक सिनेमा entertaining and factual cinema को बनाना और इनका समर्थन करना है। स्वरा ने एक बयान में कहा, "कहानीवाले' का विचार पिछले डेढ़ साल से चल रहा था। इसका उद्देश्य अच्छी पटकथाओं और फिल्म निमार्ताओं का समर्थन करना है जिनके पास नई और मजबूत कहानियां हैं लेकिन जिन्हें दिखाने के लिए उन्हें सही मंच नहीं मिलता है।"

Actress Swara Bhaskar will also make films now

ईशान ने कहा,

"दिल्ली में हमारे घर पर अमृता शेरगिल की एक मशहूर पेंटिंग 'प्राचीन कथाकार' थी जो स्वरा और मेरे लिए एक प्रेरणा का काम करती थी। पेंटिंग का मुख्य विचार उन कहानियों को बताना है जो सम्मोहक, ताजा और बाकियों से बहुत अलग हैं। स्वरा और मैं, दोनों प्रभाव डालने वाली सामाग्री बनाने की समान सोच रखते हैं। इसलिए जब 'कहानीवाले' को बनाने का अवसर हमारे सामने आया, तो यह हमारे दृष्टिकोण पर पूरी तरह फिट बैठा।"

स्वरा और ईशान जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं, उनकी घोषणा जल्द की जाएगी।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

Swara Bhasker news, Swara Bhasker news in Hindi,