मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी-संघ अब हिटलर मुसोलिनी के रास्ते पर चले रहे हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट में उन्होंने बाबा रामदेव पर खुद की निजी सेना तैयार करने का भी आरोप लगाया है।

सिंह ने कहा कि संघ छात्रों का सैन्यीकरण कर रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय ने द ट्रिब्यून की एक खबर शेयर करते हुए यह टिप्पणी की है।

खबर में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी एम जगदीश कुमार ने यूनिवर्सिटी में टैंक रखवाने की मांग की है। खबर में इसे संघ परिवार द्वारा देश की सोच बदलने के लिए उठाया गया दूसरा कदम बताया है।

खबर में स्कूली किताबों में छेड़छाड़ का प्रमुखता से वर्णन किया गया है और आरोप लगाया कि संघ परिवार धीरे-धीरे सब कुछ अपनी सुविधानुसार बदल रहा है।

खबर में मुगलों के इतिहास के बारे में प्रमुखता से बात की गई है, जिसके इतिहास में बदलाव को आरएसएस का प्रोपेगेंडा बताया गया है। खबर के दूसरे हिस्से में आरोप लगाया गया कि आरएसएस भारतीय समाज का सैन्यकरण कर रही है। जिसे 20वीं सदी के नाजी शासन से मिलता झुलता बताया गया है।