नई दिल्ली, 14 अक्तूबर 2019. भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए किए गए अपने कामों के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया। अभिजीत बनर्जी ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

Javed Akhtar's tweet goes viral

अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार मिलने पर शायर जावेद अख्तर का ट्वीट (Tweet of poet Javed Akhtar on Abhijeet Banerjee getting Nobel Prize) वायरल हो रहा है।

जावेद अख्तर ने अभिजीत बनर्जी के लिए 2019 अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलने पर ट्वीट में लिखा हैः

'भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को दो अन्य अर्थशास्त्रियों के साथ नोबेल पुरस्कार मिला है. पूरे राष्ट्र को बधाई. बंगाल! गुरु देव, अमर्त्य सेन के बाद एक बार फिर आपने हमें गर्व करने के लिए एक और नोबेल पुरस्कार विजेता दिया.'

इस तरह जावेद अख्तर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.