विश्वेश्वरैय्या के जन्मदिन ‘अभियन्ता दिवस’ पर इंजीनियरिंग विभागों में प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष पदों पर विशेषज्ञ अभियन्ता तैनात किये जाने का निर्णय ले उ0प्र0 सरकार
लखनऊ। बिजली इन्जीनियरों ने मांग की है कि ‘अभियन्ता दिवस’ पर प्रदेश सरकार इन्जीनियरिंग विभागों में प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष पदों पर विशेषज्ञ अभियन्ताओं को तैनात किये जाने का नीतिगत निर्णय घोषित करें, जिससे प्रदेश में सही मायने में विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।
ऑल इण्डिया पॉवर इन्जीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे, उ.प्र.रा.वि.प. अभियन्ता संघ के अध्यक्ष आर.के. सिंह व महासचिव डी.सी. दीक्षित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से अपील की है कि वे महान इन्जीनियर एम. विश्वेश्वरैय्या के जन्मदिन पर अभियन्त्रण सेवाओं को नौकरशाही के चंगुल से मुक्त करने की घोषणा करें, जिससे इंजीनियरिंग विभाग 21वीं सदी में जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर सकें।
अभियन्ता पदाधिकारियों ने कहा कि 70 के दशक में उ.प्र. में बिजली, सिंचाई और तकनीकी शिक्षा जैसे विभागों के प्रमुख सचिव पदों पर विशेषज्ञ अभियनता तैनात किये गये थे जिसके अच्छे परिणाम आये। 70 के दशक में बिजली व सिंचाई की सबसे अधिक परियोजनायें बनी। बाद में नौकरशाही की दखलंदाजी बढ़ती गयी और आज सभी विभागों में सचिव व प्रमुख सचिव पदों पर आई.ए़.एस. हैं जो उत्तरदायित्व विहीन अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं और विफलता का सारा ठीकरा अधीनस्थ अभियन्ताओं पर फोड़ा जाता है।
उन्होंने कहा कि पहली बार एक अभियन्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं अतः अभियन्ताओं को उम्मीद है कि अभियन्ता दिवस महज रस्म अदायगी न रह जाये अपितु अभियंत्रण सेवाओं व अभियन्ताओं की दिशा व दशा सुधारने हेतु ठोस कदम उठाये जायें।
-0-0-0-0-0-0-0-
अभियन्ता दिवस,विशेषज्ञ अभियन्ता,आल इन्डिया पावर इन्जीनियर्स फेडरेशन,शैलेन्द्र दुबे,महान इन्जीनियर एम. विश्वेश्वरैय्या ,अभियन्त्रण सेवाओं को नौकरशाही के चंगुल से मुक्त करने की घोषणा,Engineer's Day, Specialist Engineer, All India Federation of Power Inginiers, announcement the liberating Engineering services from bureaucracy, Akhilesh government should announce the liberating Engineering services from bureaucracy