अमित शाह को जेड प्लस
अमित शाह को जेड प्लस
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह को जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से जेड प्लस स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा वीआईपी सुरक्षा की पहली समीक्षा के दौरान इस आशय का फैसला लिया गया।
भारत में अत्यंत महत्वपूर्व व्यक्तियों को जेड-प्लस सुरक्षा दी जाती है जिसमें खतरे का स्तर का आकलन करते हुए 40 से 70 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इस समय देश में 250 अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्तियों को जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत विश्वास पात्र और गुजरात मॉडल के प्रमुख कारीगर अमित शाह को अभी गुजरात पुलिस की जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के पूर्व गृह मंत्री शाह का अगला भाजपा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।


