नई दिल्ली,28 जनवरी। ग्लोरियस इंडिया एक्सपो एक बड़ी व्यावसायिक प्रदर्शनी है, उसका आयोजन वर्ष 2017 के 27वीं एवं 28वीं मई में न्यू जर्सी में किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी में जो सुपरवीमेन पेवेलियन रखा जायेगा, उसमें भारत की 100 विशिष्ट महिला उद्यमियों द्वारा लाये गए उत्पादों को प्रदर्शित करने के हेतु विविध स्टॉल्स् रखे जायेंगे।

इन स्टॉल्स में हाथ से बनी चीजें, खाद्य पदार्थ, कपडे, गहने, शादी से संबंधित सामग्री जैसे उत्पादों को भी एक विशाल श्रृंखला में प्रदर्शित किया जायेगा।

महिला उद्योग्कारों को इस प्रदर्शन में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्टॉल के किराये पर आकर्षक छूट जैसी सुविधाएँ एवं अन्य विशिष्ट प्रकार के लाभ दिये जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाली महिलाओं को आराम एवं तमाम प्रकार की जरुरी सुविधाएँ मिल सके इन चीजों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रवेग कम्युनिकेशंस लिमिटेड, जो इस प्रदर्शनी के आयोजक है, के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा है-

"हमारी यह मनोकामना है कि हम भारतीय महिला उद्यमियों को वैश्विक स्तर पे प्रोत्साहन दे सकें और इसीलिए हम खुशी हैं की ग्लोरियस इंडिया एक्सपो के जरिये इस कार्य में अपना योगदान दे सकें।"

यहाँ पे एक शानदार समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक एवं संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। उसी समारोह के दौरान इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी महिला उद्यमियों को "सुपर वुमन ऑफ़ ग्लोरियस इंडिया" के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिस कार्यक्रम का आयोजन मई 2017 में न्यू जर्सी के एडीसन में किया जा रहा है, वह प्रदर्शन यूएसए में अब तक की जो भी भारतीय प्रदर्शनी हुई है, उसमें से सबसे बड़ी प्रदर्शनी रहेगी। उस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रदर्शकों को इस तरह का मौका दिया जायेगा की जिससे वह अमरीकन व्यापारियों के साथ B2B बैठकों का हिस्सा बनके उनके साथ व्यावसायिक गठबंधन स्थापित कर सकें। इसके अलावा उसमें भाग लेने वाले प्रदर्शकों को ऐसा मौका मिलेगा जिससे वह अपने उत्पादों को 25,000 से भी अधिक ऐसे NRI मुलाकातियों को बेच सकेंगे जो भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके साथ वह उन लोगों के समक्ष अपने उत्पादों का प्रचार भी कर सकेंगे।

प्रवेग कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के बारे में

विज्ञप्तिके अनुसार प्रवेग कम्युनिकेशन्स लिमिटेड एक ऐसी इवेंट मेनेजमेंट कंपनी है, जिसने भारत में तथा भारत के बाहर भी 600 से ज्यादा कार्यक्रमों के लिए मेनेजमेंट किया है। पिछले 16 से भी अधिक वर्षों से प्रवेग ने अपने अपनी डिजाइन, क्रियान्वयन और प्रबंधन में गुणवत्ता टिकाये रखने और काम में दक्षता के द्वारा उच्च मानक हांसिल किये हुए हैं और यह उनके निरंतर ठोस प्रयास और प्रतिबद्धता की वजह से वह हांसिल कर सके हैं।