नई दिल्ली। अगर आप वाकई रामभक्त हैं तो संत गोस्वामी तुलसीदास कृत राम चरित मानस भी पढ़ते होंगे। तब आपको यह भी याद होगा कि तुलसीदास ने ही कहा था माँग के खाइबो/ मसीत को सोइबो/ लैबे को क न/ दैबे को दोऊ। उन्हीं तुलसीदास के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की नगरी में एक 450 पुरानी मस्जिद शहीद की गई और बीती रात एक अन्य पुरानी मस्जिद में तोड़-फोड़ करके एक गरीब छात्र की पाट-पीट कर हत्या कर दी गई।
एक अंग्रेजी समाचार पोर्टल ने खबर दी है कि शुक्रवार की रात करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शीश पैगंबर मज़ार में तोड़-फोड़ की और बिहार को रोहताश जिले के स्नातक के 22 वर्षीय छात्र जीशान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पोर्टल ने फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के हवाले से खबर की पुष्टि की है और बताया है कि पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आदार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत युगल किशोर शरण शास्त्री बताया कि रात्रि में करीब सात बजे सांप्रदायिक ताकतों ने अयोध्या को दंगा के आग में झोंकने का असफल प्रयास किया। कुछ लोगों ने मनी पर्वत पर स्थित शीश पैगंबर मज़ार को क्षति पहुंचाने के साथ ही वहाँ बिहार प्रांत के जीशान नाम के छात्र की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने दल-बल के साथ पहुँच कर मज़ार और दरवाज़े की मरम्मत करा दी है।