अरविंद केजरीवाल ने कहा - उप्र चुनाव में जनता भाजपा से बदला लेगी, भक्त हुए नाराज
नई दिल्ली, 1 दिसंबर। आम आदमी पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी उत्‍तर प्रदेश चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार की भविष्‍यवाणी की है।
श्री केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि उत्‍तर प्रदेश की जनता केंद्र सरकार के नोटबंदी से फैसले से बहुत परेशान है।
उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता बैंकों व एटीएम के बाहर लाइन में बिताए एक-एक मिनट का हिसाब भाजपा से लेगी।
ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा,

UP की जनता नोटबंदी से बेहद नाराज़। विधानसभा चुनाव में भाजपा से लाइन में बिताए एक एक मिनट का बदला लेगी।
केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी नोटबंदी के फैसले का जमकर विरोध कर रही है।
समझा जा रहा है कि ‘आप’ भी उत्‍तर प्रदेश चुनावों में ताल ठोकेंगी और नोटबंदी को वह उत्तर प्रदेश में अपने लिए नई जमीन तैयार करने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। उनकी सहयोगी ममता बनर्जी लखनऊ में धरना भी दे आई हैं, लेकिन केजरीवाल और ममता की जुगलबंदी से उप्र के मुखिया अखिलेश यादव के कान खड़े हो गए और वह हवाई अड्डे पर ममता की अगवानी करने के बाद एक साथ मंच पर नहीं आए।
गुरुवार को केजरीवाल ने नोटबंदी पर दो कार्टून भी शेयर किए थे, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले की आलोचना की गई थी। इस पर मोदी भक्त ट्विटर उपभोक्ताओं ने उन्‍हें घेर लिया था।

केजरीवाल ने यूपी चुनाव पर ट्वीट क्‍या किया, भक्तों ने अपने-अपने तर्कों के साथ उन्‍हें जवाब दिया
सुमित मिश्रा ने पूछा,

”क्या ये बदला महाराष्ट्र और गुजरात की जनता सरीखा होगा जिसने हालिया चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया?”

एक अन्य ने कहा कि

‘आपने ऐसा ही कुछ गुजरात के लोगों के लिए भी कहा था, लेकिन उन्‍होंने बीजेपी की बजाय ‘आप’ से बदला ले लिया।’

एक अन्य ट्विटर उपभोक्ता ने लिखा,
‘बदले की बात न ही करो तो अच्‍छा है। दिल्‍ली की जनता यही आस लगाए बैठी है।’

देखें, ट्विटर पर लोगों ने क्‍या दिया जवाब :

UP की जनता नोटबंदी से बेहद नाराज़। विधानसभा चुनाव में भाजपा से लाइन में बिताए एक एक मिनट का बदला लेगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 1, 2016

.@ArvindKejriwal जी क्या ये बदला महाराष्ट्र और गुजरात की जनता सरीखा होगा जिसने हालिया चुनावों में भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया?
— Sumit Mishra (@_SumitMishra) December 1, 2016

@ArvindKejriwal you should contest UP election to teach Modi a lesson
— अतुल (@amz360) December 1, 2016

@amz360 @ArvindKejriwal he already learnt lesson in Varanasi
— aman ka tamasha (@ExSecular) December 1, 2016

@ArvindKejriwal UP छोड़ो सर देश की जनता साथ है सरकार के वैसे चंडीगण म्युनसिपलटी का जुनाव क्यों नही लड़ा आप ने हकीकत पता चल जाती
— BATOLEBAZI (@BATOLEBAZI) December 1, 2016

@ArvindKejriwal आप हर समय भाजपा-भाजपा और मोदी-मोदी करते रहते हैं ,क्या आप बताएंगे कि आप में और मोदी जी और भाजपा में क्या डील हुई है ?
— pramila (@pramila2710) December 1, 2016

@pramila2710 @ArvindKejriwal pic.twitter.com/o6Ily8g1Rj
— Brijesh Yadav (@Brijesh88220727) December 1, 2016

@ArvindKejriwal और दिल्ली आपके बलात्कारियों से नाराज है खुले में निकलो जूते बजायेगी
— Rajan Dubey ABVP (@RajanRDX) December 1, 2016

@Hemant_80 @RajanRDX लाइन में तो @ArvindKejriwal जी भी लगे हुए नहीं दिखाई दिए किसी को मतलब केजरीवाल जी को भी यही डर है ??
— Våibhâv Sîńģh (@Itz_vaibhav_) December 1, 2016

Sir you said the same thing about Gujarat ppl
But they took revenge from AAp instead of BJP ??????@ArvindKejriwal https://t.co/H1MlDrpHCN
— Rishi Bagree (@rishibagree) December 1, 2016

@ArvindKejriwal लो सड़जी आप हार गये यू॰पी॰ चुनाव ..!!
— kapil Pratap singh? (@kapil9994) December 1, 2016