अल्का लांबा पर हमले में नया मोड़, वे खुद कर रही थीं दुकान में तोड़-फोड़, देखें वीडियो
अल्का लांबा पर हमले में नया मोड़, वे खुद कर रही थीं दुकान में तोड़-फोड़, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी को उसी के हथियारों से टक्कर दे रही है। झूठ-फरेब में इस समयदोनोंदलों में मैराथन दौड़ चल रही है।
चाँदनी चौक से आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा पर रविवार को हुए हमले में अब एक नया मोड़ आया है।
एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद अल्का लांबा एक दुकान में तोड़-फोड़ करती दिख रही हैं। हालांकि आप कादावा है कि अल्का लांबा पर हमले में भाजपा विधायक ओ पी शर्मा का हाथ था।
सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहा है कि अल्का लांबा दुकान में घुसकर काउंटर पलट रही हैं और उनके समर्थक दुकान का सामान गिरा रहे हैं और दुकान में तोड़-फोड़ कर रहे हैं।
इस सीसीटीवी फुटेज पर अल्का लांबा ने देर रात सफाई दी कि ये हमले के बाद की हैं जब वो दुकान में गईं तो उनके सिर में चोट लगी हुई थी।
अल्का ने ट्विटर पर लिखा- “भाजपाइयों और दिल्ली पुलिस ने हमले का CCTV रिकॉर्ड नहीं निकलवाया,हमले के बाद जिस भाजपा नेता की दुकान से पथराव करने वाले को पकड़ा गया वो हैं.”
हालांकि अप्रत्यक्ष तौर पर अल्का लांबा ने दुकान में तोड़-फोड़ करने को स्वीकार किया। उन्होंने लिखा- “हमले के बाद उस समय दुकान चलाने वाले शख्स ने खून बहता देखने के बाद भी मुस्कुराते हुये कहा की ये तो इसके साथ होना ही चाहिए था,तब गुस्सा फूटा”। उन्होंने कहा- “BJPकेMLAजिसकी दुकान से हमलावर पकड़ा गया,हमले के बाद जब मैं खून में लथपथ थी दुकान वालें ने कहा अंजाम भुगत लिया,उसी ने CCTVफुटेज जारी किया”
अल्का लांबा ने ट्वीट किया “भाजपा नेता की"मोटा माल"गिनने वाली मशीन पर हमले के बाद खून से लथपथ अलका ने हमला किया,बेचारी मशीन को नुक्सान पहुँचा,अलका हमले के बाद भी बच गई।”
भाजपाइयों और दिल्ली पुलिस ने हमले का CCTV रिकॉर्ड नहीं निकलवाया,हमले के बाद जिस भाजपा नेता की दुकान से पथराव करने वाले को पकड़ा गया वो हैं.
— Alka Lamba (@LambaAlka) August 9, 2015
हमले के बाद उस समय दुकान चलाने वाले शख्स ने खून बहता देखने के बाद भी मुस्कुराते हुये कहा की ये तो इसके साथ होना ही चाहिए था,तब गुस्सा फूटा
— Alka Lamba (@LambaAlka) August 9, 2015
BJPकेMLAजिसकी दुकान से हमलावर पकड़ा गया,हमले के बाद जब मैं खून में लथपथ थी दुकान वालें ने कहा अंजाम भुगत लिया,उसी ने CCTVफुटेज जारी किया 1/1
— Alka Lamba (@LambaAlka) August 9, 2015
भाजपा नेता की"मोटा माल"गिनने वाली मशीन पर हमले के बाद खून से लथपथ अलका ने हमला किया,बेचारी मशीन को नुक्सान पहुँचा,अलका हमले के बाद भी बच गई
— Alka Lamba (@LambaAlka) August 9, 2015


