अवैध स्लाटर हाउस मामला : योगी के इस विकास की नींव तो अखिलेश रख गए थे
अवैध स्लाटर हाउस मामला : योगी के इस विकास की नींव तो अखिलेश रख गए थे
मसीहुद्दीन संजरी
ना पद की गरिमा ना वाणी का मान फिर भी महान?
किसान का कर्ज माफ किया जाएगा : प्रधान मंत्री ।
किसान का कर्ज माफ करने के लिए केंद्र मदद नहीं कर पाएगा : वित्त मंत्री।
मुख्यमंत्री सन्नाटा मरे बैठे हैं। वह तो बीफ बंदी, फुटपाथ की सफाई, रोमियों स्क्वाएड और कैलाश यात्रा की सब्सिडी में ही विकास देख रहे हैं।
एक किसान ने अपने खेत में चरने वाली एक भैंस को बांध लिया। भैंस का मालिक दबंग था। उसने किसान से कारण पूछा तो किसान ने बताया कि फसल चर रही थी।
दबंग ने कहा हो ही नहीं सकता। वह तो मेड़ी से गुज़र जाती है लेकिन क्या मजाल किसी के खेत में मुंह मार दे।
गरीब क्या करता उसने चुपचाप भैंस मालिक के हवाले कर दिया।
दबंग के जाते ही भनभनाया 'एसा बोल रहे हैं जैसे किसी स्कूल में पढ़ाया है अपनी भैंस को?
अगर उस दबंग की भैंस की तरह जानवर को पढ़ा दिया जाए तो वह बिना लाइसेंस वाले से कटने से ही इनकार कर देंगे। वैध अवैध लाइसेंस का झगड़ा खत्म।
अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में कोई स्लाटर हाउस वैध रहने ही नहीं दिया। स्लाटर हाउस लाइसेंस को हर साल रिन्यू करवाना होता है।
अखिलेश ने गत तीन सालों में रिन्यूवल नहीं होने दिया।
योगी जी ने अवैध स्लाटर हाउस बंद करवाने का फरमान जारी कर दिया। समझ में यह नहीं आ रहा है कि इन दोनों में से किसने जानवरों से ज़्यादा दोस्ती निभाई। क्रेडिट योगी को गया।
बेचारे अखिलेश ǃǃǃ जिस विकास की नींव अखिलेश ने रखी थी उसका चैम्पियन कोई और बन गया।


