उच्च शिक्षित थे ढाका के आतंकवादी, कोई भी मदरसे में नहीं पढ़ा
नई दिल्ली, 3 जुलाई। बांग्लादेश में ढाका के एक लोकप्रिय कैफे में 20 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के विषय में दो बढ़े खुलासे हुए हैं। पहला तो यह कि वे उच्च शिक्षित थे और इनमें से अधिकतर संपन्न परिवारों से थे। दूसरा यह आतंकी हमला आईएस ने नहीं किया बल्कि आतंकी स्थानीय थे।
(Home minister of Bangladesh Asaduzzaman Khan on Sunday said the gunmen who slaughtered 20 hostages at a Dhaka restaurant were members of a homegrown Bangladeshi militant outfit and not followers of the Islamic State group.)
बांग्लादेशी मीडिया ने बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमान खान के हवाले से कहा,

"इन सभी ने अच्छे विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। इनमें से कोई भी मदरसे से नहीं था।"

यह पूछे जाने पर कि फिर ये लोग आतंकवादी कैसे बन गए। बांग्लादेश के प्रमुक अंग्रेजी अखबार 'द डेली स्टार' ने खान के हवाले से कहा,
"यह एक चलन बन गया है।"
समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ने कथित तौर पर इस नरसंहार की जिम्मेदारी ली है। लेकिन बांग्लादेश के गृह मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आईएस की पैठबांग्लादेश में नहीं है और सभी आतंकी स्थानीय आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (Jama'atul Mujahideen Bangladesh) के सदस्य थे।

बांग्लादेश की पुलिस ने मारे गए छह आतंकवादियों के चित्र और नाम जारी किए हैं और जीवित पकड़े गए एक आतंकी से पूछताछ हो रही है।
इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी।
इस हमले में सात में से छह हमलावरों को भी मार गिराया गया, जबकि सातवें को गिरफ्तार कर लिया गया।