Targeted by Vasundhara Raje govt for acting against VHP, Bajrang Dal rioters: IPS officer
नई दिल्ली। राजस्थान के ईमानदार और फर्ज के प्रति वफादार माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले बूंदी जिले में हुए दंगे में वसुंधरा राजे सरकार के हाथ काले हैं।

अँग्रेजी अखबार "इंडियन एक्सप्रेस" में Targeted by Vasundhara Raje govt for acting against VHP, Bajrang Dal rioters: IPS officer शीर्षक से प्रकाशित ख़बर के मुताबिक आईपीएस का कहना है कि उन्होंने वसुंधरा राजे सरकार के दबाव के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद और बजरण दल के दंगाइयों को छूट नहीं दी, इसी वजह से उनको सरकार ने चार्जशीट देकर निशाना बनाया है।

खबर के मुताबिक, बूंदी के पूर्व पुलिस अधीक्षक ( SP) पंकज चौधरी ने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से दबाव का विरोध करने के कारण पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीनियर IPS और IAS अधिकारियों ने भी उन पद दबाव डाला कि दंगाइयों को छोड़ कर मुस्लिमों पर फर्जी केस दर्ज किए जाएं।
आईपीएस के खुलासे के बाद राजस्थान सरकार में हड़कंप मच गया है।
चौधरी का कहना है कि जरूरत पड़ी तो पाँच अन्य आईपीएस और कई आईएएस अधिकारियों का भी खुलासा करेंगे, जिन्होने दंगा कराने में अहम भूमिका निभाई। उनका कहना है कि वो अपने फर्ज़ की खातिर जान भी दे देंगे पर कभी झुकेंगे नहीं।

इण्डियन एक्सप्रेस की मूल ख़बर इस लिंक पर पढ़ी जा सकती है

http://indianexpress.com/article/india/india-others/targeted-by-vasundhara-raje-govt-for-acting-against-vhp-bajrang-dal-rioters-ips-officer/