आईसिस के खिलाफ अमरीका का साथ नहीं देगा ईरान- खमैनी
आईसिस के खिलाफ अमरीका का साथ नहीं देगा ईरान- खमैनी
अमरीका स्वयं आतंकवाद का जनक है और इसको फैलाने में उसकी भूमिका-खमैनी
नई दिल्ली। ईरान ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया आईसिस के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अमरीका की अपील ठुकरा दी है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह सैयद अली खमैनी ने कहा कि तमाम सुबूत मौजूद हैं जो दिखाते हैं कि आईसिस व उसके विरुद्ध संघर्ष में सहयोग के अमरीका के प्रस्ताव में अनेक विरोधाभास व झूठे दावे शामिल हैं।
खमैनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि पिछले दिनों जिस सैन्य अभियान ने आईसिस की कमर तोड़ी, वह अभियान अमरीका ने नहीं चलाया था बल्कि इराक की सेना व लोकप्रिय ताकतों ने चलाया था। उन्होंने कहा कि अमरीका व आईसिस दोनों इस तथ्य से वाकिफ हैं।
ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ने कहा कि मैंने आइसिस के संबंध में अमरीका के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है क्योंकि इस मुद्दे पर अमरीका के हाथ गंदे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईसिस के मुद्दे पर अमरीका के साथ हमारे असहयोग का मुख्य कारण है कि अमरीका स्वयं आतंकवाद का जनक है और इसको फैलाने में उसकी भूमिका है।
खमैनी ने स्पष्ट किया कि आईसिस के खिलाफ युद्ध का अमरीका की योजना इस क्षेत्र खासकर इराक और सीरिया को पाकिस्तान बनाना है, ताकि इस क्षेत्र में वह(अमरीका) जब चाहे अपराध को अंजाम दे सके।
ईरानी नेता ने चेतावनी दी कि अगर अमरीका बगैर इजाजत इराक और सीरिया में घुसता है तो उसे उन्हीं समस्याओं से पुनः दो-चार होना पड़ेगा, जिन्हें पिछले 10 वर्षों में उसने झेला है।
-0-0-0-0-0-0-0-0-
अयातुल्लाह सैयद अली खमैनी, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया आईसिस, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह सैयद अली खमैनी , ISIS, आईएसआईएस, आईएसआईएस के विरुद्ध अमरीका के प्रस्ताव को ठुकराया ईरान ने,इराक , सीरिया, Ayatollah Seyed Ali Khamenei, Aisis Islamic State of Iraq and Syria, Iran's supreme religious leader, Ayatollah Seyed Ali Khamenei, ISIS, Iran rejected the proposal of the United States against ISIS, Iraq, Syria, I said no, because they (US) have dirty hands:" #Khamenei


