आज की खबर | भारत समाचार | सायं 5 बजे के शीर्ष समाचार
देश | राजनीति | दुनिया | समाचार ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s top 10 news at 5 PM 7 August 2023

ब्रेकिंग : आज भारत की टॉप हेडलाइंस | Top headlines of India today. Today’s top 10 news at 5 PM 7 August 2023
Latest news today | शाम की बड़ी ख़बरें. ताजा खबर आज शाम 5 बजे | 7 अगस्त 2023
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। लोकसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
अपनी संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से 'अयोग्य सांसद' की जगह 'संसद सदस्य' शब्द का उल्लेख किया।
लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्याय और सच्चाई के लिए अपने भाई की लड़ाई में देश के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि अब संसद में गूंजेगी असली मुद्दों की आवाज।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। एनसीपी, सपा और टीएमसी सहित कई अन्य दलों के सांसद भी कांग्रेस का साथ देते हुए सदन से वॉक आउट कर गए।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को नूंह जिले में चल रहे विध्वंस अभियान को रोकने का आदेश दिया। यहां पिछले सप्ताह सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व वित्त मंत्री पी.टी.आर. त्यागराजन से जुड़े कथित ऑडियो टेप लीक मामले की जांच के लिए एक जांच आयोग के गठन की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया।
यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में सोमवार को रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में आदिवासी संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं।
मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश के एक राज्य में हिंसा हो रही है क्या हम उसकी निंदा भी नहीं कर सकते।
आम आदमी पार्टी के यशपाल कुंडल, गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के हाजी अब्दुल रशीद डार सहित जम्मू-कश्मीर के कई पूर्व मंत्री और विधायक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।
राज्यसभा में एक बार फिर मणिपुर हिंसा को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग कर रहे थे। वहीं भाजपा ने राज्यसभा में राजस्थान को लेकर चर्चा की मांग रखी।


