Today's big news 01 August 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

वायनाड लैंडस्लाइड : राहुल और प्रियंका ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रातः केरल के वायनाड पहुंचे, जहां हाल ही में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं वायनाड के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार हूं। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

लोकसभा में पेश हुआ आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024,
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई बहस

आपदा प्रबंधन विधेयक- 2005 में अहम बदलाव लाने वाले आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 को केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में पेश कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में आपदा प्रबंधन ( संशोधन) विधेयक 2024 को पेश किया।

बिल को सदन में पेश करने के दौरान केंद्र सरकार के अधिकार और इस विधेयक की संवैधानिकता को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस बिल को पेश करने का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के मुताबिक सही नहीं है और राज्य सरकार के अधिकार में हस्तक्षेप करता है।

केदारनाथ में फंसे 200 से अधिक श्रद्धालुओं को बचाया गया

कल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई भारी बारिश के बाद केदारनाथ धाम में भीमबली में बादल फटने से लगभग 30 मीटर पैदल मार्ग पूरी तरह नष्ट हो गया है। इस घटना के बाद कई श्रद्धालु केदारनाथ धाम और उसके मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी जनपद के बाद रुद्रप्रयाग जनपद की केदारघाटी का हवाई और स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

राघव चड्ढा की मांग - चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की जाए

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने की मांग की है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और 50 प्रतिशत 25 वर्ष से कम उम्र की है। जब आजादी के बाद पहली लोकसभा चुनी गई थी, तब 26 प्रतिशत सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे, और जब दो महीने पहले हमारी 17वीं लोकसभा चुनी गई थी, तब केवल 12 प्रतिशत सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे। हमारा देश पुराने राजनेताओं वाला एक युवा देश है। हमें युवा राजनेताओं वाला एक युवा देश बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए।

हत्या व अपराध के मामले में यूपी अव्वल, सामाजिक सद्भाव जरूरी : माता प्रसाद पांडेय

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर हम आंकड़ों के आधार पर बात करें तो हमारा प्रदेश हत्या और अपराध के मामले में पहले स्थान पर है। महिला अपराध में और अनुसूचित जाति के अपराधों में देश में पहले स्थान है। वहीं आर्थिक अपराध में देश में प्रदेश का दूसरा स्थान है। बच्चों के अपराधों में प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। वहीं साइबर क्राइम में भी इजाफा देखने को मिला है। प्रदेश सरकार को राज्य की कानून व्यवस्था को कायम रखना चाहिए।

भारत को बेल्जियम ने 2-1 से हराया, अभिषेक ने दागा भारत का एकमात्र गोल

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का अजेय अभियान बेल्जियम ने रोक दिया है। बेल्जियम ने पूल बी के मुकाबले में भारत के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम के डिफेंस पर कई सवाल उठ रहे हैं।

स्पीकर ने खारिज कीनए संसद भवन की छत टपकने का मुद्दा उठाने की कांग्रेस की मांग

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आज लोकसभा में नए संसद भवन की छत टपकने का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत यात्रा पर आए और उस समय सदन के विशेष बॉक्स में बैठे हुए जापानी संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अपने द्वारा दिए गए स्थगन प्रस्ताव का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।

लोकसभा अध्यक्ष ने मणिकम टैगोर की मांग को खारिज करते हुए कहा कि वे सभी सांसदों को आगाह करते हैं और भविष्य के लिए भी यह बताते हैं कि नियम और प्रक्रियाओं के तहत भी और कई बार बुलेटिन जारी कर भी यह बताया जाता है कि स्पीकर के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मसले पर नोटिस नहीं लिया जाता।

गुजरात में चांदीपुरा वायरस के प्रकोप पर ताजा अपडेट

जून 2024 के आरंभ से ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में गुजरात से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के मामले सामने आए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक 31 जुलाई 2024 तक, 148 एईएस मामले आये हैं। इनमें गुजरात के 24 जिलों से 140, मध्य प्रदेश से 4, राजस्थान से 3 और महाराष्ट्र से 1 मामला दर्ज किया गया है। इस सिंड्रोम से प्रभावित 59 लोगों की मृत्यु हो गई है और 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक ने आज संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की।

कारखानों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों/प्रदूषण नियंत्रण समितियों (एसपीसीबी/पीसीसी) के साथ मिलकर पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के लिए जल (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974, वायु (प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों को लागू कर रहा है।

स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए स्वप्निल कुसाले पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (3पी) स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) एथलीट स्वप्निल ने उल्लेखनीय अनुकूलता और सटीकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार रैंकिंग में ऊंचाई हासिल करते हुए 451.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। पेरिस ओलंपिक में यह भारत का तीसरा पदक है, जिसमें तीनों पदक निशानेबाजी स्पर्धाओं से आए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi