Today's big news 03 July 2024. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

आज रात्रि की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this night | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, खड़गे-सोनिया का मास्टर स्ट्रोक, बता दी वॉकआउट की असली वजह

बुधवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दिया। लोकसभा की तरह राज्यसभा में भी विपक्ष ने पीएम के भाषण के दौरान जमकर नारे बुलंद किए। इसके बाद विपक्ष ने अपना कड़ा विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. सदन के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने साझा बयान जारी कर वाकआउट की वजह बताई।

पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लालू की बड़ी जीत !

देश में सियासी सरगर्मियों के बीच राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव व उनकी पत्नी राबड़ी देवी को बड़ी राहत मिलते हुए नज़र आ रही है। दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज 14 साल पुराने मामले में पटना हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 2010 के मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन केस में कल सुनवाई हुई। लालू-राबड़ी के विरुद्ध दायर एफआईआर को रद्द कर दिया गया है।

और सम्राट चौधरी ने उतार दिया मुरेठा

नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का संकल्प लेने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आखिरकार अपना मुरेठा (पगड़ी) उतार लिया है। 22 महीने बाद उन्होंने अयोध्या जाकर पहले मुंडन कराया और फिर सरयू नदी में डुबकी भी लगाई।

पुतिन ने हाथरस त्रासदी पर भेजा शोक संदेश, जताई संवेदना

यूपी के हाथरस जिले में भगदड़ में हुई मौतों पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा है। अपने संदेश में पुतिन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

जीका वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

महाराष्ट्र में जीका वायरस के मामले सामने आने के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी जारी करते हुए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ अतुल गोयल ने राज्यों को देश में जीका वायरस की स्थिति की निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे में देरी पर एनआईए को लगाई फटकार, कहा- ‘कृपया न्याय का मजाक न बनाएं’

एक चार साल पुराने जाली नोटों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी की खिंचाई की। इस मामले में एनआईए चार में सुनवाई शुरू नहीं करा पाई है और आरोपी बिना सुनवाई के ही जेल में है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आप एनआईए हैं, कृपया न्याय का मजाक न उड़ाएं।

झारखंड में BJP को लगा झटका, हेमंत सोरेन संभालेंगे सत्ता, चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

चंपाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री थे। एक बार फिर सत्ता की कमान हेमंत सोरेन के पास आ गई है। हेमंत के जेल जाने के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन फिर से सीएम बनेंगे, गठबंधन विधायकों की बैठक में इस पर सहमति बनी।

विद्युत रंजन षाड़ंगी बने झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

जस्टिस बिद्युत रंजन षाड़ंगी झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दी है। वह फिलहाल ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है।

टी 20 रैंकिंग में संयुक्त रूप से नए शीर्ष ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

भारत के 2024 पुरुष टी20 विश्व कप अभियान में हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ताजा आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग अपडेट में शीर्ष रैंक वाला ऑलराउंडर बना दिया है। पांड्या दो पायदान ऊपर चढ़कर श्रीलंका के लेग-स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा के बराबर शीर्ष क्रम के पुरुष टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। पहली बार भारत के किसी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की है।

दोनों सदनों के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के साथ संसद सत्र समाप्त

18वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनावों के बाद, लोकसभा का पहला सत्र और राज्यसभा का 264वां सत्र क्रमशः 24 और 27 जून से बुलाया गया था। लोकसभा को कल 2 जुलाई, 2024 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया, जबकि राज्यसभा को आज 3 जुलाई, 2024 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi