Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्‍यमंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इस सप्ताह श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने वाला चंद्रयान-3, भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा।

भारत सरकार के केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल कल 10 जुलाई से 12 जुलाई 2023 तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे।

जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति से संबद्ध कार्य समूह की तीसरी बैठक कल कर्नाटक में विश्व धरोहर स्थल हम्पी में आरंभ हुई। जी-20 के सदस्यों देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि 9 जुलाई से 12 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिन की मलेशिया यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य मलेशिया के साथ रक्षा सहयोग और सामरिक भागीदारी को बढ़ाना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स सम्मेलन 2023 आयोजित किया जाएगा। वह उच्च शिक्षा के 162 केंद्रीय संस्थानों की विजिटर हैं। राष्ट्रपति आज अपना उद्घाटन भाषण देंगी। वे 'नवाचार', 'अनुसंधान' और 'प्रौद्योगिकी विकास' श्रेणियों में विजिटर्स पुरस्कार 2021 भी प्रदान करेंगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि राज्यपाल आर.एन. रवि ने साबित कर दिया कि वह पक्षपाती हैं और संवैधानिक पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 204 दशमलव 4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं और गढ़वाल के सभी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनी हुई है। राजधानी देहरादून में लगातार 3 दिन से बारिश हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को सूडानी शहर ओमडुरमैन में हवाई हमले की निंदा की है जिसमें कथित तौर पर कम से कम 22 लोग मारे गए हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बीच सब्जियों की कीमतों में लगभग 30 से 40 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है।

असम के बिस्वनाथ में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बरसात को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। धामी ने ट्विटर हैंडल पर जारी अपने बयान में कहा है कि मौसम विभाग की अगले 13 जुलाई तक जारी रेड अलर्ट को देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

कल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को "विश्व जनसंख्या दिवस" मनाया जाता है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी