आज की दस बड़ी खबरें | 11 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें
देश | राजनीति | दुनिया | समाचार Today's big news 11 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

Today's big news 10 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
नई दिल्ली में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। भारत ने ब्राजील को जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समापन समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियों लूला डी सिल्वा को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता का प्रतीक हथौड़ा सौंपा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ब्राजील की अध्यक्षता में जी-20 साझा लक्ष्यों को हासिल करने में समर्थ होगा। उन्होंने यह प्रस्ताव भी रखा कि इस शिखर सम्मेलन में तय किये गए मुद्दों की समीक्षा के लिए नवंबर के आखिर में समूह का वर्चुअल सत्र आयोजित किया जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अलग से कल नई दिल्ली में फ्रांस, जर्मनी, तुर्किए, कनाडा, दक्षिण कोरिया, के राष्ट्र प्रमुखों तथा अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैकरॉन के साथ पिछले साल जून मे हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधो की प्रगति की समीक्षा की।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि भारत में हाल ही में संपन्न जी20 में किए गए "महत्वपूर्ण व्यवसाय" के अलावा, जैसे कि भारत से यूरोप तक फैले रेल-जहाज आर्थिक गलियारा, वह करने में सक्षम थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक में उन्होंने "मानवाधिकारों के सम्मान के महत्व... नागरिक समाज और स्वतंत्र प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका" जैसे मुद्दे उठाए।
आंध्र प्रदेश की विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने कथित कौशल विकास घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
विजयवाड़ा की एक अदालत ने कल एन. चंद्रबाबू नायडू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन नायडू ने बंद का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंद का आह्वान चंद्रबाबू नायडू की 'अवैध' गिरफ्तारी, तेदेपा कैडरों पर क्रूर हमलों और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की प्रतिशोध की राजनीति के विरोध में है।
विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट द्वारा कथित कौशल विकास घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने एहतियातन राज्य भर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के जटिल मुद्दे को सुलझाने के प्रयास में आज सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
मोरक्को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के गांवों में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। भूकंप के और झटके आने की आशंका को देखते हुए लोग लगातार दूसरी रात घरों से बाहर रहे।
महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार शाम 40 मंजिला इमारत में सर्विस लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 5 मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल में डेंगू गंभीर रूप लेता जा रहा है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में लगातार प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है। रविवार दोपहर तक मरीजों की संख्या 15,000 का आंकड़ा पार कर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में राज्य स्वास्थ्य विभाग के हवाले से चालू सीजन में अब तक प्रभावित लोगों की कुल संख्या 15,272 बताई गई है, जिनमें से 10,321 ग्रामीण इलाकों से हैं, जबकि शेष 4,951 शहरी क्षेत्रों से हैं। सर्वाधिक मामले उत्तर 24 परगना जिले से और उसके बाद नादिया से सामने आए हैं। राज्य में डेंगू से संबंधित मौतों की कुल संख्या 24 है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और अधिकांश दुर्गम इलाकों में निर्मित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनका निर्माण 2,941 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
सूडान की राजधानी खारतूम के दक्षिण में एक हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रेपिड सपोट फॉर्सेस - आरएसएफ के बीच लगभग पांच महीने से चल रहे संघर्ष के दौरान अब रिहायशी इलाकों में हवाई और तोप से हमले बढ़े हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi


