Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज से 24 अगस्त, 2023 तक गोवा के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज गोवा के राजभवन में उनके सम्मान में गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर वह चयनित लाभार्थियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत ‘सनद’ भी वितरित करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सागर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री आज सुबह जोहान्सबर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वह 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जो आज से शुरू हो रहा है और 24 अगस्त को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि आज शाम श्री मोदी ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट में भाग लेंगे जहां वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा होने की आशा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के विद्यार्थी आज राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट करेंगे। ये विद्यार्थी जनजातीय कार्य मंत्रालय और जनजातीय विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा आयोजित शैक्षणिक यात्रा के हिस्से के रूप में राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घोषणा की है कि कर्नाटक के लिए नई शिक्षा नीति तैयार करने के लिए समिति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में कल फैसला लिया गया कि पुरानी शिक्षा व्यवस्था को फिलहाल जारी रखते हुए नई शिक्षा नीति बनाने के लिए एक समिति गठित की जाए। उन्‍होंने कहा, "चूंकि यह राज्य का विषय है, इसलिए केंद्र सरकार कर्नाटक के लिए शिक्षा नीति नहीं बना सकती। केंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति राज्य सरकारों को विश्‍वास में लिए बिना तैयार की है।"

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के बीच संचार स्थापित हो गया है। अब बेंगलुरु में इसरो के निगरानी और नियंत्रण नेटवर्क के पास अब लैंडर विक्रम के साथ संचार का एक अतिरिक्त चैनल उपलब्ध है। लैंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरेगा।

संयुक्त राष्ट्र की एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने भारत के दिल्ली विश्वविद्यालय में पूर्व प्रोफ़ेसर जीएन साईबाबा को लगातार हिरासत में रखे जाने को बेतुका और शर्मनाक कृत्य क़रार देते हुए उन्हें रिहा किए जाने का आग्रह किया है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की स्थिति पर यूएन की विशेष रैपोर्टेयर मैरी लॉलोर ने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में कहा कि जीएन साईबाबा, दलित व आदिवासी समुदाय समेत भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लम्बे समय से प्रयासरत रहे हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी