Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

कुकी समुदाय के सदस्यों ने कल राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मणिपुर की बर्बरता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मणिपुर में जातीय हिंसा के लिए कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब उनके अपने विधायक कह रहे हैं कि एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार इसमें शामिल है।

मणिपुर में जारी हिंसा और आदिवासी महिलाओं से बर्बर सलूक वाले वीडियो पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत की राष्ट्रपति को पत्र लिखकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जनजाति भाई-बहनों के साथ घिनौनी बर्बरता और क्रूरता पर चुप्पी साधे रखना भयानक अपराध होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश में जीवाश्‍म से इतर स्रोतों वाली बिजली की स्थापित क्षमता निर्धारित लक्ष्‍य से नौ वर्ष पूर्व ही हासिल कर ली गई है। पीएम मोदी कल गोवा में जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को वीडियो संदेश के माध्‍यम से संबोधित कर रहे थे।

70 हजार से अधिक नवनियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री यह दिखाने के लिए किस्तों में ऐसा कर रहे हैं, जैसे कि भाजपा ने एक साल में दो करोड़ नौकरियां देने का अपना वादा पूरा कर दिया है।

राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी विधेयक-2023 को पारित कर दिया है। इसी के साथ राजस्थान इस विधेयक को पेश करने वाला पहला राज्य बन गया है। राजस्थान में अब सभी ग्रामीण और शहरी परिवारों को एक साल में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार मिलेगा।

न्यायमूर्ति आशीष जे. देसाई ने कल केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या-44 पर वाहनों का आवागमन कल दोपहर में फिर शुरू हो गया है। परसों देर रात से लगातार हो रही वर्षा के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कल एक बार फिर कहा कि अगला लोकसभा चुनाव वे हाजीपुर से ही लड़ेंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कोई भी ताकत उनको हाजीपुर से चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है।

बताया जाता है कि महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले के इरसालवाडी गांव में भूस्‍खलन से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल ने आज सुबह तलाश और बचाव कार्य फिर शुरू किया। कल शाम खराब मौसम के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ा था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी ने मानवाधिकारों के विषय में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा की है। यूएन महासभा द्वारा वर्ष 1966 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी और विजेताओं को पहली बार 1968 में 10 दिसम्बर को पुरस्कृत किया गया, जो कि अब मानवाधिकार दिवस है।

संयुक्त राष्ट्र में शान्ति निर्माण व राजनैतिक मामलों की प्रमुख ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में सदस्य देशों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काला सागर में स्थित यूक्रेनी बन्दरगाहों पर रूस द्वारा बमबारी किए जाने से, वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए दूरगामी नतीजे हो सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी