Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्रिक्‍स सम्‍पर्क और ब्रिक्‍स प्‍लस संवाद में भाग लिया। इसमें ब्रिक्‍स तथा अफ्रीका, एशिया और लातिन अमरीका के आमंत्रित देशों के नेताओं ने हिस्‍सा लिया। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्‍स संगठन से अल्‍प विकसित और विकासशील देशों की आवाज बनने का आह्वान किया। अफ्रीका के साथ भारत की भागीदारी का उन्‍होंने उल्‍लेख किया और एजेंडा 2063 के अंतर्गत अफ्रीका की विकास यात्रा में उसे समर्थन देने के भारत के संकल्‍प की पुष्टि की।

आर माधवन निर्देशित रॉकेट्री द नाम्‍बी इफेक्‍ट 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार की सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म घोषित की गई है। कल शाम नई दिल्‍ली में पुरस्‍कारों की घोषणा करते हुए फीचर फिल्‍म ज्‍यूरी के अध्‍यक्ष केतन मेहता ने बताया कि आर माधवन निर्देशित रॉकेट्री द नाम्‍बी इफेक्‍ट को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार दिया जाएगा। आर माधवन ने इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका भी निभाई है। अल्‍लू अर्जुन को पुष्‍पा द राइज के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। श्री मेहता ने बताया कि आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाडी और कृति सेनन को मिमी के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के आवास पर ईडी द्वारा छापेमारी के एक दिन बाद दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल कर सबको प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब ऐसा लगता है कि केंद्रीय एजेंसी भाजपा के उम्मीदवारों की जगह चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कल लखनऊ पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई और बुलडोजर से हम डरने वाले नहीं हैं।

स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व गृहमंत्री पी. कक्कन के जीवन पर आधारित तमिल फिल्म 'कक्कन' को तमिलनाडु सरकार ने टैक्‍स-फ्री कर दिया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षों बाद 'छात्र संघ चुनाव' होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। 12 सितंबर नामांकन की अंतिम तिथि एवं 22 सितंबर को चुनाव की तिथि के रूप में घोषित किया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2019 में करवाए गए थे।

फिडे विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रगानंनधा रमेशबाबू की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट (x) किया :

"हमें फिडे विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रगानंनधा पर गर्व है! उन्होंने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और फाइनल में दुर्जेय मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। उनके आगामी टूर्नामेंटों के लिए उन्‍हें बहुत सारी शुभकामनाएं।"

तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी द्वारा फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से उपचारित और विरल जल प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू करने बाद चीन ने जापान से समुद्री भोजन के सभी आयात को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस प्रतिबंध से जापान के मछली पकड़ने के उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है और इससे चीन और जापान के द्विपक्षीय संबंधों में और गिरावट आ सकती है।

जानी-मानी अभिनेत्री सीमा देव का कल निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं। उन्‍होंने आनन्द, कोशिश और कोरा कागज जैसी फिल्मों में अभिनय किया। सीमा देव मराठी सिनेमा की भी सशक्त अभिनेत्री थीं।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी