Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर सुनवाई आज। राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट करेगा सुनवाई। राहुल की संसद सदस्यता हो चुकी है रद्द।

मिशन दक्षिण पर कांग्रेस। प्रियंका गांधी आज करेंगी कर्नाटक का दौरा। धरवाड़ में होगा प्रियंका का रोड शो।

कर्नाटक में आज से बीजेपी का प्रचार अभियान। पीएम मोदी करेंगे 4.5 किमी लंबा रोड शो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे साथ।

एमपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जाएंगे नीमच। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक।

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर घिरी बीजेपी सरकार। आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन। भोपाल मामले को लेकर होगा हल्ला बोल।

जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना जारी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धरना दे रहे रेसलर से मिलने आज जाएंगे जंतर मंतर।

असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को एक अभियान में नागालैंड के दीमापुर में एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से फिरौती के लिए बंधक बनाए गए छह नागरिकों को छुड़ा लिया और पांच उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनकी सरकार देश को हरित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए नए कानून लाएगी।

विश्व बैंक ने 2023 से 2027 तक बांग्लादेश के लिए एक नए कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क (सीपीएफ) पर चर्चा की और तीन नई परियोजनाओं में 1.25 बिलियन डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दी।

कोलकाता नाईट राइडर्स ने घोषणा की है कि बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास तत्काल पारिवारिक चिकित्सा जरूरत के कारण शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी