आज की दस बड़ी खबरें | 4 May 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें
देश | राजनीति | खेल | दुनिया: 4 May 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 4 May 2023, Latest News in Hindi 4 May 2023, Trending news in Hindi. 4 मई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
विनेश फोगाट का आरोप : 'नशे में दिल्ली पुलिस के अफसरों ने धक्का दिया, गाली दी'
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एक प्रदर्शनकारी को पीटा और घायल कर दिया। पत्रकारों से बात करते हुए श्री पुनिया ने कहा कि विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित महिला खिलाड़ियों को पुलिसकर्मियों ने गाली दी। बजरंग ने अन्य प्रदर्शनकारियों से घिरे दो पुलिस अधिकारियों को दिखाया, बोले : उन्हें देखो, वे नशे में हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shame on BJP Govt and Delhi Police
It's sad to see this
In the midnight you are torturing the women's of this country our sisters daughter's fighting for justice,your are pressuring them.
This is below the basic human ethics.#WrestlersProtest#दिल्ली_पुलिस_शर्म_करो pic.twitter.com/ZH5VgcBNIy
— Saransh Kv Tiwari (@saranshtiwari19) May 3, 2023
POSCO accused @BJP4India MP roams free but DRUNK Delhi Police abuses Gold Medalist Women wrestlers
Wah Modi Ji Wah
pic.twitter.com/4SDy70q1tS#IStandwithchampions #दिल्ली_पुलिस_शर्म_करो
— Reena Gupta (@Gupta_ReenaG) May 4, 2023
वीडियो प्रोटेस्ट साइट का है। दिल्ली पुलिस ने वहां अफरा तफरी का माहौल बना दिया है। #दिल्ली_पुलिस_शर्म_करो pic.twitter.com/9E8ZhuEhsm
— DU JAT STUDENTS UNION (@du_jat) May 3, 2023
'विषकन्या', 'नालायक बेटा' टिप्पणी पर भाजपा, कांग्रेस विधायकों को चुनाव आयोग का नोटिस
चुनाव आयोग (ईसी) ने बुधवार को कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल और कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे को 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान 'विषकन्या' और 'नालायक बेटा' जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी किया है।
पाकिस्तान के सीवेज के नमूनों में जंगली पोलियोवायरस का पता चला
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मुल्क के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत से सीवेज के नमूनों में वाइल्ड पोलियोवायरस पाया गया है।
9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनेगा चक्रवात
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि नौ मई के आसपास बंगाल की खाड़ी (बीओबी) के ऊपर चक्रवात बनने की संभावना है।
मणिपुर में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
मणिपुर में पिछले एक सप्ताह से तनाव बना हुआ है, बीते बुधवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एक बार फिर अगले पांच दिनों के लिए बंद कर दी गईं, जबकि पहाड़ी चुराचांदपुर जिले में कर्फ्यू लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है।
आईपीएल 2023 : मुंबई ने 215 रनों का पीछा कर पंजाब को 6 विकेट से हराया
आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम मोहाली में कल बुधवार को खेले गए आईपीएल 2023 मैच में इशान किशन ने शानदार 75 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 66 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस को 215 रनों का पीछा करने में मदद की और पंजाब किंग्स को हराकर छह विकेट से जीत दर्ज की।
बारिश के चलते मैच रद्द, चेन्नई और लखनऊ को मिला एक-एक अंक
चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार को आईपीएल मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
विश्व मुक्केबाजी : निशांत शानदार जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में
युवा भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने पावर-पैक्ड प्रदर्शन के बाद शानदार जीत दर्ज करते हुए उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में खेली जा रही आईबीए मेन्स वल्र्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
राष्ट्रपति आज से 6 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज से 6 मई, 2023 तक ओडिशा (मयूरभंज जिले के रायरंगपुर, पहाड़पुर और बारीपदा) का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति आज पहाड़पुर में स्किल ट्रेनिंग हब और कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इसके बाद, श्रीमती मुर्मु ब्रह्म कुमारी सेंटर, हाटबद्रा जाएंगी, जहां वे ब्रह्म कुमारी सेंटर के 'व्यसन मुक्त ओडिशा' अभियान की शुरुआत करेंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति रायरंगपुर स्टेडियम में रायरंगपुर नगर पालिका द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भाग लेंगी।
5 मई, 2023 को राष्ट्रपति पंडित रघुनाथ मुर्मु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। बाद में वे सिमिलिपाल अभयारण्य का दौरा करेंगी।
6 मई, 2023 को राष्ट्रपति बारिपदा में महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होंगी।
जवाहर नवोदय विद्यालयों के 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आज
जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आज, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
संसदीय कार्य मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, समारोह की अध्यक्षता करेंगे और पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को प्रतियोगिता में उनके योग्य निष्पादन के लिए पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, नदिया, पश्चिम बंगाल (पटना क्षेत्र) जो जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 24वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 में प्रथम आया है, के विद्यार्थी;युवा संसद की बैठक का पुन: प्रदर्शन करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी


