Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

अब अपना वित्तीय लेखा-जोखा ऑनलाइन दाखिल कर सकेंगे राजनीतिक दल। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर दी जानकारी।

वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने कल सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के अपर सचिव का पदभार संभाल लिया है। इस पद पर पहले लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी नियुक्‍त थे, जो 28 फरवरी, 2023 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

मुंबई आज और कल 5 जुलाई के दौरान जी-20 रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) शिखर सम्मेलन और अनुसंधान मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग के गठन और घरेलू हिंसा के तहत विवाहित पुरुषों द्वारा आत्महत्या के मुद्दे पर दिशानिर्देश तैयार करने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

विपक्षी दलों की दूसरी बैठक आगामी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।

बांग्लादेश के खिलाफ 9 जुलाई से शुरू होने वाली क्रमशः तीन मैचों की टी20ई और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई महिला चयन समिति ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सोमवार को बेंगलुरु पहुंची।

संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव अमीना मोहम्मद सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचीं।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक आदेश जारी कर कर्नाटक में कथित तौर पर शीर्ष भाजपा नेताओं से जुड़े बिटकॉइन घोटाले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है।

टोक्यो, 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की चैंपियन अचिंता शिवली एशियन गेम्‍स, 2023 के लिए चार सदस्‍यीय भारतीय भारोत्‍तोलन टीम में शामिल होंगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी