आजम पर प्रतिबन्ध के खिलाफ 25 को चु. आयोग का पुतला फूंकेंगे छात्र
आजम पर प्रतिबन्ध के खिलाफ 25 को चु. आयोग का पुतला फूंकेंगे छात्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व केबिनेट मंत्री मौहम्मद आजम खां की सभाओं पर रोक लगाए जाने के फैसले के खिलाफ आज इलाहाबाद के छात्रों ने चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया और घोषणा की कि वे आयोग के फैसले के खिलाफ कल (शुक्रवार को) विधान सभा के सामने चुनाव आयोग का पुतला फूंकेंगे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इन छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि आजम खां पर यह प्रतिबंध भाजपा और कांग्रेस की साजिश के तहत लगाया गया हैँ। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग दोहरी नीति पर काम कर रहा है। बता दें कि इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्रों ने इलाहाबाद में भी चुनाव आयोग को ज्ञापन भी दिया था और अवगत कराया था कि अगर आज़म खान के ऊपर 24 घंटे के अंदर प्रतिबन्ध नही हटाया जाता है तो वे आत्मदाह करेंगे।
इन नेताओं ने कहा कि हम लोगों द्वारा इलाहाबाद में किये गये प्रदर्शन और ज्ञापन के बावजूद आयोग के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगी है लिहाजा हम लोगों ने बाध्य हो कर लखनऊ में चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया हैं और कल विधान सभा के सामने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी चुनाव आयोग प्रतिबन्ध नहीं हटाता है तो हम लोग आगे भी आंदोलन करेंगे जब तक आज़म खान के उपर से प्रतिबन्ध नहीं हटाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग दोहरी नीति पर काम कर रहा है एक नेता के उपर से प्रतिबन्ध हटा कर चुनाव आयोग ने यह सिद्ध कर दिया है।
ज्ञापन देने वालों में अजित विधायक, प्रमिल यादव, साजिद अली, राहुल पटेल, सुधांशु यादव, अतुल यादव व देव बोस आदि शामिल थे।


