आप के आठ प्रत्याशियों समेत 11 को भेजा एक साल पुराने आंदोलन के मामले में जेल

आप की लोकप्रियता से बौखला गई हैं भाजपा-कांग्रेस : आलोक अग्रवाल

भोपाल, 29 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के आठ प्रत्याशियों समेत 11 नेताओं को एक साल पुराने मामले में जेल भेजने के मामले पर टिप्पणी करते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और कांग्रेस बौखला गई हैं। इसीलिए एक साल पुराने मामले में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि इसी मामले में अन्य लोगों को जमानत दी गई है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने में जानबूझकर की देरी

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जानबूझकर देरी की ताकि माननीय कोर्ट में सुनवाई का ज्यादा वक्त न मिल पाए। पार्टी कार्यकर्ता पुलिस के समन पर टीटी नगर थाने दोपहर 12 बजे ही पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने देरी करते हुए थाने में बैठाए रखा और अंतिम समय में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां माननीय कोर्ट ने मामला कल यानी 30 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दिया है।

जबलपुर हाई कोर्ट में आप के खिलाफ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के कार्यालय से खड़े हुए वकील

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी के खिलाफ मिलकर काम कर रही हैं। इसका बड़ा सबूत आज ही जबलपुर हाई कोर्ट में देखने को मिला। जहां आम आदमी पार्टी के भोपाल उत्तर के प्रत्याशी जुबैर खान की जमानत याचिका पर अचानक कांग्रेस नेता विवेक तन्खा के कार्यालय से आए उनके एक साथी वकील ने आपत्ति दर्ज कराई है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा और कांग्रेस षडय़ंत्र के तहत प्रत्याशियों को परेशान कर रही हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी इस दमन से डरेगी नहीं और इसका मुकाबला करेगी।

इन आप नेताओं को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल

01. सुनील मिश्रा S/O श्री ओमकार प्रसाद मिश्रा (40 वर्ष)

पता:- गाताखेड़ा पोस्ट हीरापुर कौड़िया कटनी

02. अनिल सिंह सेंगर S/O श्री वीरन सिंह सेंगर (37 वर्ष)

पता:- चरगांव थाना सलेमाबाद, बहुरिबन्द कटनी

03. शैलेन्द्र सिंह रूपावत S/O श्री भीम सिंह रूपावत (41 वर्ष)

पता :- 30 बैंक कॉलोनी देवास रोड उज्जैन

04. भारत गौसर S/O श्री मसुमलाल गौसर (50 वर्ष)

पता :- 16 न्यू इंद्रा नगर नागझिरी उज्जैन

05. विनोद कुमार शर्मा S/O स्व श्री आनंद शंकर शर्मा (68 वर्ष)

पता :- LIG-II इन्द्रा नगर आगर रोड उज्जैन

06. प्रेम चंद्र नागराज S/O श्री बलिराम नागराज (44 वर्ष)

पता :- 253 करन बाजार भारत टाकीज़ के पास बुरहानपुर

07. रतन सिंह S/O श्री मदन सिंह (45 वर्ष)

पता :- C ब्लॉक के पीछे टापरी नंबर 360 बिरलाग्राम नागदा उज्जैन

08. पंकज भाऊ अभंगे S/O श्री जगन्नाथ अभंगे (42 वर्ष)

पता :- 114, गोकुल गंज इंदौर

09. जसवंत सिंह S/O श्री चुन्नी लाल सिंह (39 वर्ष)

पता :- 1 जोशी मोहल्ला, मेन रोड बैरोगढ़ उज्जैन

10. बहादुर सिंह S/O श्री रामेश्वर सिंह (48 वर्ष)

पता :- कनाड़िया गांव इंदौर

11. प्रह्लाद राठौर S/O श्री मन्द्रूप सिंह राठौर (50 वर्ष)

पता :- 38, कोडेड सांवेर सोनकच देवास

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें