आवश्यकता है संविधान सुधारने वाले की
जसबीर चावला

देश के आला कमान को को तुरंत चाहिये
संविधान ठीक करने वाला
संविधान में जहाँ लिखा है स्वतंत्र न्यायपालिका
उसे 'सफाई' से ठीक कर दे
गरिमा बढ़ा कर वहाँ लिख दे नगरपालिका
जज की जगह 'सीएमओ' कर दे
काम होशियारी का है
सारे सचेतन अप्लाय करें
अभगत भी अप्लाय करें
संविधान के किनारे जगह छोड़ें
ताकि हाशिये पर मनचाहा लिख सकें
सीएमओ पद के लिये भी जज अप्लाय करें
काम जवाबदारी का है
दबंग जज पूर्ण विश्वास से लिखें
रोने बिसुरनें वाले जज अप्लाय न करें

/?/ जसबीर चावला