आशुतोष के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

DBLIVE | 5 September 2016 | Congress protests against Ashutosh's blog
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
आशुतोष के ब्लॉग से नाराज दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पर मौन व्रत किया, लेकिन यह मौन व्रत महज रस्म अदायगी ही दिखाई दी।

अजय माकन और दूसरे कांग्रेस के नेता महज 15 मिनट के बाद ही मौन व्रत से उठ गए।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा,

”हमने आज आम आदमी पार्टी के नेताओं की सदबुद्धि के लिए राजघाट पर मौन प्रदर्शन किया है...जिस तरह आशुतोष ने अपने ब्लॉग में गांधीजी समेत तमाम महापुरुषों की तुलना संदीप कुमार के कांड से की है, ये बहुत निंदनीय है….”

माकन ने कहा,

”जिस पार्टी का उदय महात्मा गांधी के चरणों में हुआ...उसके नेताओं ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है।”

दरअसल आशुतोष ने एक चैनल के लिए लिखे ब्लॉग में संदीप कुमार का बचाव करते हुए महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राम मनोहर लोहिया, अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज फर्नांडीस के रिश्तों का भी उदाहरण दे डाला था।
य़हाँ क्लिक करके DB LIVE को सब्सक्राइब करें