इंडिया आर्ट फेस्टिवल : सोनू निगम, संजीव कपूर, महिमा चौधरी, लेसली लुईस, मधुश्री, ऋचा सोनी, कविता वर्मा ने लिया हिस्सा
इंडिया आर्ट फेस्टिवल : सोनू निगम, संजीव कपूर, महिमा चौधरी, लेसली लुईस, मधुश्री, ऋचा सोनी, कविता वर्मा ने लिया हिस्सा
सोनू निगम, संजीव कपूर, महिमा चौधरी, लेसली लुईस, मधुश्री, ऋचा सोनी, कविता वर्मा, और अन्य ने इंडिया आर्ट फेस्टिवल के उद्घाटन में हिस्सा लिया.
इंडिया आर्ट फेस्टिवल का मुंबई संस्करण शुरू चूका हैं, जिसमे 10 राष्ट्रों से आये 50 से भी अधिक आर्ट गैलरीयाँ और 575 कलाकार हिस्सा ले रहे है.
इंडिया आर्ट फेस्टिवल (आई ए एफ) का 7वा मुंबई संस्करण नेहरू सेंटर - वरली में शुरू हो गया हैं, जो 15-18 फरवरी तक चलेगा! इस बार यह फेस्टिवल 50 आर्ट गैलरीज और 575 कलाकारों के साथ धूमधाम से महानगर मुंबई में मनाया जा रहा है. भारत के 30 शहरों के साथ एशिया, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और यूरोप जैसे 10 देशों ने उद्घाटन प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है।
आई ए एफ उद्घाटन समारोह एक सितारों से जगमगाता खूबसूरत कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य अतिथि सोनू निगम के साथ लेसली लुईस, मधुश्री, मास्टर शेफ संजीव कपूर, अभिनेत्री महिमा चौधरी, रिचा सोनी और कविता वर्मा जैसे कई कलाकारों ने हिस्सा लिया.
इंडिया आर्ट फेस्टिवल महोत्सव के संस्थापक और प्रबंध निर्देशक राजेंद्र पाटिल के साथ गौतम पटोले, बोस कृष्णमाचारी, प्रकाश बाल जोशी, पृथ्वी सोनी, परामेश पॉल, किरण चोपड़ा जैसे जानेमाने कलाकार भी नजर आये.
इंडिया आर्ट फेस्टिवल ने इस वर्ष कलात्मक अभिव्यक्तियां जैसे पेंटिंग, मूर्तियां, फोटोग्राफी, सिरेमिक्स, वस्त्र और प्रतिष्ठान को प्रदर्शित कीया, और साथ में भारत और एशियाई देशों के वर्तमान ट्रेंड की जानकारी भी दी!
भारतीय समकालीन कला जर्नल के प्रकाशकों द्वारा 2011 में स्थापित आई ए एफ, दो महानगरों - मुंबई और दिल्ली में सालाना एकमात्र कला मेला (आर्ट फेस्टिवल) का आयोजन करता है।
इंडिया आर्ट फेस्टिवल, एक ऐसा मंच है जहाँ हर एक के लिये कुछ न कुछ है, चाहे वो कोई नया नया कला का शौक़ीन बना हो या फिर हमेशा से तरह तरह की कलाकृतियों का शौक़ीन रहा हो. इस वर्ष आई ए एफ के मंच पर ५००० से भी ज़्यादा कलाकृतियां मौजूद है, जो आप का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगी और जिनकी मनमोहक ख़ूबसूरती से आप बच नहीं पाओगे.
कलाकृतियों में शामिल है ऑइल पेंटिंग्स, ऐक्रेलिक वाटर कलर्स, और भांति भांति की पेंटिंग्स, मूर्तियां, धार्मिक, ट्रेडिशनल, और मॉरल्स सहित विभिन्न विषयों पर असंख्य शैलियां।
इस साल 20 से भी अधिक नयी आर्ट गैलरीज ने इंडिया आर्ट फेस्टिवल में हिस्सा लिया, जिससे शहरी खरीदारों का रुझान अपनी तरफ आकर्षित कर सके और प्रदर्शनी का अधिक विस्तार हो! रचनात्मकता युवा प्रतिभाओं ने जम कर अपनी कला का पर्दर्शन किया और अपनी कला को नए आयम पर पहुंचाने की और नयी आवाज देने की कोशिश की !
इंडिया आर्ट फेस्टिवल के संस्थापक और प्रबंध निर्देशक, राजेंद्र कहते हैं, “लाइव और ऑनलाइन कला फेयर मॉड्यूल का समागम, प्रदर्शकों और आगंतुकों के लिए शानदार और नई क़िस्म के अवसर पैदा करता है. आर्ट फेस्टिवल ख़तम होने के बाद भी आगंतुक ऑनलाइन खरीदारी कर सकता हैं. क्योंकि कलाकृतिया अगली प्रदर्शनी तक ऑनलाइन पोर्टल पर हमेशा मौजूद रहती हैं”
इंडिया आर्ट फेस्टिवल में चार विषयो पर पैनल चर्चा भी होगी, जैसे बॉम्बे स्कूल, क्या दृश्य कला वास्तव में एक सामाजिक परिवर्तन ला सकती हैं, समकालीन परिदृश्य में संस्थानों और उनके दृष्टिकोण, और केंद्रित दृश्य कला अभ्यास लेखन, पर पैनल चर्चा करेगा.
इस चर्चा में कला के क्षेत्र से जुड़े लेखक, इतिहासकार, संग्रहालय निदेशक, संस्था बिल्डर, सांस्कृतिक टिप्पणीकार और अन्य हस्तियां अपने विचार प्रकट करेगे।
इंडिया आर्ट महोत्सव 15 से 18 फरवरी तक नेहरू सेंटर, वरली में 11 बजे से शाम 7:30 बजे तक जारी रहेगा।


