इण्डिया शाइनिंग मिशन की बैठक सम्पन्न

हाथरस- इण्डिया शाइनिंग मिशन की एक बैठक स्थानींय मैण्डू रोड़ स्थित बैनीराम पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन के पदाधिकारियों ने पोधे रोपकर वहॉ आये लोगों को जागरूकता प्रदान की।

रविवार की सुबह इण्डिया शाइनिंग मिशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता इशामि के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने की। तथा संचालन विशाल पचौरी ने किया। बैठक के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन के पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर लोगो को जागरूक किया। मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मुनी सिसोदिया ने कहा कि अलग अलग शहरों में मिशन का सदस्यता अभियान चल रहा था तथा टीम गठित की जा रहीं थीं। इसलिये स्वच्छता अभियान नही चल पा रहा था। लेकिन अब प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान, जागरूकता अभियान तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा।

श्री सिसोदिया ने कहा कि शहर में गन्दगी के हालात बढ़ते जा रहे हैं अब सभी लोगों को जागरूक हो जाना चाहिये जिससे गन्दगी जैसी समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। मिशन के पदाधिकारियों ने वहॉ आये लोगों से अपील की कि वे अपने आस पास सफाई रखें और पोधे लगायें।

बैठक में मुख्य रूप से कमल पण्डित सेड़ी, अंकुर अग्रवाल, पवन दीक्षित, ऋषि सिसोदिया, निकेश शर्मा, देव ठाकुर, विवेक आजाद, आकाश कुमार, प्रभात सैंगर, मनीश वर्मा आदि लोग मौजूद थे।