इतिहास में 4 अप्रैल – DB Live के साथ (वीडियो)
इतिहास में 4 अप्रैल – DB Live के साथ (वीडियो)
सन् 1889 में मशहूर हिन्दी कवि, लेखक, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ था।
4 अप्रैल सन् 1913 में माखनलाल चतुर्वेदी ने प्रभा पत्रिका का सम्पादन आरम्भ किया। कृष्णार्जुन युद्ध, हिमकिरीटिनी, हिमतरंगिनी, युगचरण, समर्पण, वेणु लो गूंजे धरा और गरीब इरादे चतुर्वेदी जी की प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं।
4 अप्रैल सन् 1914 में फील्ड मार्शल और देश के सबसे बहादुर फौजी सैम मानेकशॉ का जन्म हुआ था।
भारतीय सेना के पहले पांच सितारा अधिकारी, जिन्हें प्रमोशन कर फ़ील्ड मार्शल बनाया गया था। अपने 40 वर्ष के करियर में सैम ने पांच बड़े युद्ध लड़े।
4 अप्रैल सन् 1949 में मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का जन्म हुआ था।
वर्ष 1972 में परवीन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और सन् 1973 में आई फ़िल्म 'चरित्र' में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं। सन् 1974 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'मजबूर' बाबी की पहली हिट फ़िल्म थी।
4 अप्रैल सन् 1968 में अमेरिका के जाने-माने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई थी।
अमेरिका के मेम्फिस शहर में मार्टिन लूथर किंग पर उस समय गोली चलाई गई जब वो सफ़ाई कर्मचारियों के साथ कम वेतन और ख़राब कार्य परिस्थितियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
4 अप्रैल सन् 1979 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो को फ़ांसी दे दी गई थी।
भुट्टो पर अपने ही एक विरोधी राजनेता की हत्या का आरोप लगाकर मामला चलाया गया और मौत की सज़ा सुनाई गई। ज़ुल्फ़िकार की मौत का दुनिया भर में विरोध किया गया, लेकिन जनरल ज़िया उल हक के नेतृत्व में किसी विरोध को सुना नहीं गया।


