“इरादों से लोहा” मुलायम ने फिर कहा पार्टी मुझसे, लोग मेरे साथ
“इरादों से लोहा” मुलायम ने फिर कहा पार्टी मुझसे, लोग मेरे साथ
“इरादों से लोहा” मुलायम ने फिर कहा पार्टी मुझसे, लोग मेरे साथ
लखनऊ, 2 जनवरी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष “इरादों से लोहा” मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर कहा है कि पार्टी मुझसे, लोग मेरे साथ हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी उनसे जुड़ी हुई है और उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन प्राप्त है।
मुलायम ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बेदाग जीवन जीया है और सर्वोच्च न्यायालय ने भी उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
मुलायम सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह दिल्ली में निर्वाचन आयोग जाकर पार्टी के चुनाव चिह्न् 'साइकिल' पर दावा पेश करेंगे।
मुलायम के छोटे भाई और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने भाई के साथ रहेंगे।
शिवपाल ने कहा,
"मैं हमेशा नेताजी के साथ रहा हूं और अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ रहूंगा।"
उन्होंने कहा कि मुलायम अब भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पार्टी दो धड़ों में बंट गई है, जिनमें से एक की अगुवाई मुलायम और दूसरे की रामगोपाल की छांव में मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव कर रहे हैं।


