इरोम शर्मिला भूख हड़ताल ख़त्म कर, लड़ेंगी चुनाव
इरोम शर्मिला भूख हड़ताल ख़त्म कर, लड़ेंगी चुनाव
इरोम शर्मिला भूख हड़ताल ख़त्म करेंगी, चुनाव लड़ेंगी
नई दिल्ली। विगत 16 साल से मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिनियम के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल कर रही मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला अपना उपवास तोड़ेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने 9 अगस्त को भूख हड़ताल ख़त्म करने और मणिपुर विधानसभा के चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया है।
बता दें इरोम शर्मिला नवंबर 2000 से आफ़्सपा (सशस्त्र बल विशेष अधिनियम) के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर हैं.
इरोम शर्मिला को प्रत्येक पन्द्रह दिन में मणिपुर की स्थानीय अदालत में पेश होना पड़ता है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ये जानकारी मजिस्ट्रेट के सामने दी है.
मणिपुर में वर्ष 1958 से आफ़्सपा लागू है जिसके तहत सशस्त्र बलों को विशेषाधिकार दिए गए हैं.
I will break my fast as the Govt has failed to give any positive response, will fight elections to resolve the issues: Irom Sharmila
— ANI (@ANI_news) July 26, 2016


