ई-मेल चेक करने में बीडीओ-पीओ फेल
ई-मेल चेक करने में बीडीओ-पीओ फेल
बिहटा, दुल्हिन बाजार व मसौढ़ी के बीडीओ ने आज तक ई मेल चेक ही नहीं किया मेल चेक करने में संपतचक के बीडीओ-पीओ अव्वल
विद्या सागर
पटना। सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित ‘सेवा आपके द्वार कदम’ ई सर्विस योजना के तहत सरकारी बाबुओं को सरकार ने ई-मेल आईडी खोल रखा है। लेकिन सरकारी बाबू ई मेल का उपयोग करने में कोताही बरत रहे हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड में पदस्थापित कार्यक्रम अधिकारी को एनआईसी ने ई-मेल बना कर दिया है। इसी ई-मेल पर विभाग द्वारा पत्र भी भेजे जाते हैं। पटना डीएम ने सभी अधिकारियों को ईमेल चेक करने का आदेश भी दिया है। लेकिन अधिकारियों द्वारा ईमेल चेक नहीं किया जाता है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र की वेब साइट पर बीडीओ व पीओ के ईमेल के इस्तेमाल किये जाने की अद्यतन जानकारी प्रतिदिन जारी की जाती है। रविवार रात्रि 9रू49 में बीडीओ व 10रू06 में पीओ की एनआईसी के साइट http://eservices.bih.nic.in/email/Status.aspx पर जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले के बिहटा, दुल्हिन बाजार व मसौढ़ी के बीडीओ ने आज तक अपना ई-मेल चेक ही नहीं किया। बिहटा के पीओ ने 169 दिन पहले, दुल्हिनबाजार के पीओ ने 6 दिन पहले व मसौढ़ी के पीओ ने 424 दिन पहले ई-मेल चेक किया है। संपतचक के बीडीओ ने 2 दिन व पीओ ने रविवार को ही ई-मेल चेक किया है। घोसवारी के बीडीओ ने 7 दिन व पीओ ने 3 दिन पहले, फतुहा के बीडीओ ने 135 दिन व पीओ ने 427 दिन पहले, बख्तिआरपुर के बीडीओ 162 दिन व पीओ ने 36 दिन पहले, मोकामा के बीडीओ ने 229 दिन व पीओ ने 424 दिन पहले, दानापुर के बीडीओ 240 दिन व पीओ ने 7 दिन पहले, खुसरूपुर बीडीओ ने 259 दिन व पीओ ने 427 दिन पहले, अथमलगोला बीडीओ ने 315 दिन व पीओ ने 433 दिन पहले, फुलवारी शरीफ बीडीओ ने 366 दिन व पीओ ने 409 दिन पहले, मनेर बीडीओ ने 383 दिन व पीओ ने 431 दिन पहले, नौबतपुर बीडीओ ने 391 दिन व पीओ ने 4 दिन पहले, पालीगंज बीडीओ ने 395 दिन व पीओ ने 59 दिन पहले, बिक्रम बीडीओ ने 408 दिन व पीओ ने 265 दिन पहले, बेलछी बीडीओ ने 411 दिन व पीओ ने 346 दिन पहले, बाढ बीडीओ ने 426 दिन व पीओ ने 420 दिन पहले, धनरूआ बीडीओ ने 426 दिन व पीओ ने 420 दिन पहले, पटना सदर बीडीओ ने 427 दिन व पीओ ने 72 दिन पहले, पुनपुन बीडीओ ने 427 दिन व पीओ ने 377 दिन पहले, दनियावां बीडीओ ने 428 दिन व पीओ ने 425 दिन पहले एवं पंडारक बीडीओ ने 428 दिन व पीओ ने 424 दिन पहले मेल चेक किया।
इस इस्तेमाल से समझा जा सकता है कि सरकार द्वारा सभी विभागों को ऑनलाइन करने की योजना का क्या हश्र होगा।


