उ. प्र. निर्माण मजदूर मोर्चा की लखनऊ इकाई का गठन
उ. प्र. निर्माण मजदूर मोर्चा की लखनऊ इकाई का गठन
बाबूराम अध्यक्ष और विजय महामंत्री बनाये गए
मजदूरों में चलेगा जागरूकता अभियान
लखनऊ 30 सितम्बर 2014, उ0 प्र0 निर्माण मजदूर मोर्चा की लखनऊ इकाई का आज गठन किया गया। कार्यालय पर आयोजित बैठक में लखनऊ इकाई के अध्यक्ष पर बाबूराम कुशवाहा और महामंत्री पर विजय कुमार का चुनाव किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पर रामसुन्दर, राकेश कुमार उर्फ बाबाजी, सहमंत्री पर अयोध्या यादव, प्रचार मंत्री पर दुखित राम, कोषाध्यक्ष पर मुन्नी देवी का चुनाव हुआ। बैठक में भारी संख्या में मौजूद निर्माण मजदूरों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया।
बैठक में मौजूद यू0 पी0 वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि मोदी सरकार कारपोरेट के हितों के लिए लम्बे संधर्षो से हासिल मजदूर हितैषी कानूनों को खत्म करने में लगी हुई है। विनिर्माण क्षेत्र में पूंजी को आकर्षित करने के लिए इस क्षेत्र के मजदूरों के लिए बने केन्द्रीय कानून 1996 में भी संशोधन करने और कम्पनियों को इसके तहत पंजीकरण व सेस देने से छूट प्रदान करने की यह सरकार कोशिश कर रही है। हमें इस केन्द्रीय कानून को कमजोर करने वाले हर प्रयास का मुकाबला करना होगा।
बैठक में निर्माण मजदूरों की हितलाभ योजनाओं का लाभ मजदूरों को दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश सरकार से लेबर अड्डों पर मजदूरों के लिए बूथ और बाहर से आने वाले मजदूरों के लिए रैनबसेरा बनाने की मांग उठाई गयी।


