Uttar Pradesh is now becoming a murder state - Akhilesh Yadav

लखनऊ, 19 अगस्त 2019. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बनता जा रहा है।

श्री यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा -

सहारनपुर के पत्रकार भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज में 12 घंटों में 6 हत्या!

‪बिगड़ती क़ानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश अब #HatyaPradesh बनता जा रहा है। क्या भाजपा यू॰पी॰ की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा ना हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?”