सार्वजनीकरण को नकारने वाला प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा क़ानून, गरीबों में बटवारा करके उन्हें खाद्य सुरक्षा से वंचित करने वाली योजना आयोग की नीति एवं बढती महगाई के विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना और "थाली नाद" :8 जुलाई 2011 को

प्रिय साथी,
अभिवादन,
देश में गरीबी रेखा तय करने के सवाल पर अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बन पायी है. इसके लिए गठित 'तेंदुलकर समिति' ने जहाँ गरीबी रेखा को 23 .3 प्रतिशत से बढा कर 41 .8 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है वहीँ 'सक्सेना समिति' ने 49 प्रतिशत की संस्तुति की है. ऐसे में योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलुवालिया ने कहा है कि शहर में 20 रूपये प्रतिदिन और गाव में 15 रूपये प्रतिदिन से ऊपर कमाने वाले को गरीबी रेखा के ऊपर मान लेना चाहिए. यह कितनी हास्यास्पद बात है कि इस आयेदिन बढती हुयी महगाई के बीच गरीबो और गरीबी रेखा के निर्धारण के नाम पर कोई कारगर निर्णय नहीं हो पा रहा है. प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा क़ानून भी बिलकुल थोथा ही समझ में आ रहा है जिसमे गरीबों को बाटने और अमीरी गरीबी के बीच का अंतर और बढ़ाने की साजिश दिखाई दे रही है.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली कि खामियां जग जाहिर हैं ऐसे में उसमे प्रभावकारी सुधार लाने के बजाय 'अनाज' के बदले 'नकद भुगतान' जैसे तुगलकी योजना पर काम चल रहा है जिसके परिणाम भयंकर होंगे.
बढती महगाई पर अंकुश लगाने में सरकारें विफल हैं, जिसका लाभ भ्रष्ट एवं मुनाफाखोर लोग ले रहे हैं वहीँ आम आदमी त्रस्त है.

इन्ही मुद्दों को लेकर जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय NAPM ने दिनांक 8 जुलाई जिला मुख्यालयों पर एवं को राज्य स्तर पर लखनऊ में एक धरना आयोजित किया है. धरने के दौरान राशन वितरण में भ्रष्टाचार, महगाई एवं प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा कानून की कमियों आदि गंभीर मुद्दों पर सोयी हुयी सरकारों को जगाने के लिए "थाली नाद" भी किया जायेगा.

लखनऊ का धरना कार्यक्रम 8 जुलाई शुक्रवार को 10 बजे से झूले लाल पार्क में होगा. आपके अपेक्षा है कि बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकारों की नीद तोड़ने के इस अभियान को सफल बनायें.
इस कार्यक्रम के बारे में और विस्तार से जानने के लिए आप निम्न साथियों से सम्पर्क कर सकते हैं.

8 जुलाई को जिन जिलों में धरना प्रस्तावित है और जो साथी वहां प्रमुख भूमिका में हैं उनकी सूची निम्न है:
वाराणसी (नन्दलाल)
हरदोई (रामबाबू)
कानपूर (महेश)
मुरादाबाद (प्रेम कुमार)
चंदौली (जय शंकर)
कुशीनगर एवं देवरिया ( केशव चन्द्र)
मीरजापुर ( अजय पटेल)
गाजीपुर ( सावित्री)
सीतापुर
लखीमपुर खेरी (रामसेवक_
उन्नाव ( अनिल मिश्र)
बाराबंकी (राजेश मौर्य)
मुज्ज़फ्फर नगर (मुनेश गुप्ता)
लखनऊ (संदीप)
अरुंधती धुरु: 9415022772 , जयशंकर पाण्डेय: 9415307105, केशव चन्द्र 9453460274 , नन्दलाल मास्टर 9415300520, अजय पटेल: 9935956075 , देवेश पटेल: 9455037799 ,बोबी रमाकांत: 9839073355, महेश 9838546900

भवदीय
जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, उत्तर प्रदेश