उपचुनाव में ईवीएम में खराबी के मामले पर चुनाव आयोग से मिला कई दलों का प्रतिनिधिमंडल
उपचुनाव में ईवीएम में खराबी के मामले पर चुनाव आयोग से मिला कई दलों का प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली, 28 मई। उपचुनाव में ईवीएम में खराबी के मामले पर कई दलों का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला.
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा, 'हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि उन जगहों पर जहां डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बर्बाद हुआ है, वहां दोबारा चुनाव कराए जाएं और जहां इससे कम समय बर्बाद हुआ है वहां शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग कराई जाए ताकि लोग मतदान कर सकें।
बता दें उपचुनाव में बड़े पैमाने पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आई थीं।
राष्ट्रीय लोकदल ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में हो रहे मतदान के दौरान खराब हो रहीं ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने कहा था कि कैराना में लगातार ईवीएम मशीनें ख़राब होने की शिक़ायते आ रही हैं। ईवीएम में ख़राबी के कारण कैराना के बूथ नंबर 268 में दो घंटों से भी ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद वोटर बिना वोट दिए अपने घर जा रहे हैं उनका कहना है कि अब वो दोबारा गर्मी में वोट डालने नहीं आएंगे।
आरएलडी प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि मशीनें जानबूझकर खराब की गईं।
सपा ने लगाया भाजपा पर साजिश का आरोप
इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी कहा था कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि नूरपुर में 140 ईवीएम मशीनें खराब हैं, क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। कैराना से भी कुछ इस तरह की रिपोर्ट आ रही हैं।
राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा फूलपुर और गोरखपुर में हार का बदला लेना चाहती है, यही कारण है कि वे हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहते हैं।
शिवसेना ने कहा बैलेट पेपर्स से हों लोकसभा चुनाव
उधर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में आज हो रहे उपचुनावों में बड़े पैमाने पर ईवीएम खराबी की शिकायतों के बीच शिव सेना ने इसे चुनाव आयोग की विफलता बताते हुए लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर्स से कराने की मांग दोहराई है।
शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा है कि ईवीएम और वीवीपीएटी में तकनीकी समस्याएं चुनाव आयोग की विफलता को स्पष्ट तौर पर दर्शाती हैं।
style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="5649734626″>
श्री देसाई ने कहा कि अगर उप-चुनावों की स्थिति यह है, तो लोकसभा चुनाव आने पर क्या होगा? हमने बार-बार कहा है और अन्य पार्टियां भी इस बात पर सहमत हुई हैं कि चुनाव बैलेट पेपर्स से होना चाहिए।


