उपराष्ट्रपति ने कहा अनिवार्य रूप से बने साइकिल ट्रैक, तब भाजपा कहती थी धन की बर्बादी
उपराष्ट्रपति ने कहा अनिवार्य रूप से बने साइकिल ट्रैक, तब भाजपा कहती थी धन की बर्बादी
नई दिल्ली, 03 जून। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल ट्रैक बनवाए थे, तब भाजपा के लोग कहते थे धन की बर्बादी है, सत्ता में आएंगे तो इन्हें तोड़ देंगे। अब उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने को सबसे बेहतर व्यायाम बताते हुए आज कहा कि देश के हर शहर में साइकिल सवारी के लिए सड़क पर अलग से अनिवार्य रूप से ट्रैक बनाया जाना चाहिए
अब उपराष्ट्रपति महोदय क्या कह रहे हैं ?
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने को सबसे बेहतर व्यायाम बताते हुए आज कहा कि देश के हर शहर में साइकिल सवारी के लिए सड़क पर अलग से अनिवार्य रूप से ट्रैक बनाया जाना चाहिए।
नायडू ने पहले विश्व साइकिल दिवस पर यहां साइकिल रैली और स्मार्ट साइकिल स्टैंड की शुरुआत करने के बाद साइकिल सवारों तथा पर्यावरणविदों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी को साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए। साइकिल की सवारी विश्व साइकिल दिवस पर सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही नहीं हो, बल्कि इसका उपयोग बढाने के वास्ते सभी स्तर पर प्रयास होने चाहिए।
पर्यावरण के बढ़ते खतरे का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया के कई शहर वाहनों से उत्सर्जित प्रदूषण के कारण चिमनी में बदल चुके हैं। साइकिल को बढ़ावा देने का समय आ गया है और इसके लिए सभी प्रमुख शहरों में साइकिल के वास्ते अलग से ट्रैक तैयार किया जना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साइकिल की सवारी न सिर्फ पर्यावरण के लिए उपयुक्त है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
उन्होंने नयी दिल्ली नगर निगम द्वारा स्मार्ट साइकिल स्टैंड स्थापित किये जाने की सरहाना भी की और कहा कि इस तरह के प्रयास देश के सभी हिस्सों में किये जाने चाहिए।


